Thu. Mar 28th, 2024
    "कलंक" टीज़र: करण जौहर ने एक फिल्म के जरिये दिखाया कभी ना मरने वाली मोहब्बत का सफर

    और आखिरकार वो लम्हा आ ही गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार था। मेकर्स ने फिल्म “कलंक” का टीज़र जारी कर दिया है। फिल्म की जब से घोषणा हुई है, तब से ही सुर्खियों में बनी हुई है। पहला कारण तो ये है कि इसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसी बड़ी स्टार-कास्ट है। दूसरा, फिल्म में कई सालों बाद संजय और माधुरी की जोड़ी दर्शकों को देखने के मिल रही थी।

    इस फिल्म में पहले दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी अभिनय करने वाली थी। उन्होंने एक बार बताया था कि वह फिल्म के लिए बेहद उत्साहित थी मगर उनकी मौत के बाद, माधुरी ने फिल्म में उनके किरदार को जीवंत किया है।

    अब टीज़र की बात की जाये तो, आपको विडियो शुरू होते ही इस बात का अंदाज़ा हो जाएगा कि फिल्म कितने बड़े स्तर पर बनी है। चाहे वो कलाकारों की भेषभूषा हो या भव्य सेट, फिल्म आपको बेहद उत्साहित कर देगी। कलाकारों के लुक से तो आप पहले ही रूबरू हो चुके हैं, टीज़र में उनका अभिनय भी दर्शनीय है। माधुरी को इतने समय बाद डांस करते देखना फिल्म की सबसे अच्छी बात साबित होगी।

    वरुण का गुस्सा, संजय की शक्ति, आदित्य का अनुशासन, माधुरी का नृत्य, आलिया का दर्द और आखिर में सोनाक्षी की हिम्मत, फिल्म में वो सब कुछ है जो इसे ब्लॉकबस्टर बना सकती है। विडियो में चलने वाला संगीत आपको और बेचैन कर देगा। फिल्म में दो युद्धरत परिवारों की एक कहानी के बीच में कभी ना मरने वाली मोहब्बत का सफ़र दिखाया गया है।

    अभिषेक वर्मन निर्देशित फिल्म एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है जिसमे कियारा अडवाणी और कुनाल खेमू भी नज़र आयेंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है जो उनके पिता यश जौहर का आखिरी प्रोजेक्ट था। करण ने कई बार उल्लेख किया है कि ये फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है।

    फिल्म इस साल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *