Fri. Mar 29th, 2024
    कर्नाटक विधानमंडल: विपक्षी भाजपा ने राज्यपाल वजुभाई वाला के संबोधन को बीच में ही रोका, कहा कि सरकार ने बहुमत खो दिया है

    आज कर्नाटक में विधानमंडल में, विपक्षी भाजपा ने राज्यपाल वजुभाई वाला के संबोधन को रोक दिया जो वे संयुक्त बैठक को दे रहे थे। जैसे ही राज्यपाल ने प्रथागता संबोधन शुरू किया, भाजपा के सदस्य ने उन्हें ये कहते हुए रोक दिया कि उन्हें संबोधित करने की कोई जरुरत नहीं है।

    उनके मुताबिक, “आपको झूठ बोलने के लिए बनाया गया है इसलिए कृपया कर इन्हें ना पढ़े।”

    हालांकि वाला ने अपना भाषण आगे बढ़ाया जबकि भाजपा सदस्य ने नारेबाजी और भी तेज़ कर दी थी। वे चिल्ला रहे थे-“हम नहीं चाहते कि झूठो का पुलिंदा पढ़ा जाये। नीचे नीचे, जिस सरकार ने बहुतमत और भरोसा खो दिया है।”

    जैसे जैसे भाजपा का विरोध प्रदर्शन तेज़ होता गया, राज्यपाल ने कहा कि वे अपना संबोधन खत्म कर रहे हैं और उसे यही समझा जाना चाहिए कि उन्होंने पढ़ लिया। वाला ने अपने भाषण का आखिरी अनुच्छेद पढ़ा।
    कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी जो वित्त मंत्रालय का ज़िम्मा भी सँभालते हैं, उन्हें 8 फरवरी को गठबंधन सरकार का दूसरा बजट पेश करना है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *