Tue. Apr 23rd, 2024

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नलिन कुमार कटील गुरुवार को तीन वर्षो के लिए कर्नाटक राज्य इकाई के प्रमुख चुन लिए गए। वह वर्ष 2023 तक पद पर बने रहेंगे। कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट कर कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि कर्नाटक भाजपा प्रमुख चुने गए नम्र और मेहनती नलिन जी के नेतृत्व में भाजपा अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। उन्हें कार्यकर्ता के रूप में वर्षो का अनुभव है।”

    कर्नाटक के दक्षिणा कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से नलिन कुमार कटील भाजपा सांसद हैं। पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि कटील को बहुमत के साथ निर्विरोध चुन लिया गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *