Fri. Apr 19th, 2024
    करीना-सैफ के क्रिसमस बैश में पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारें, देखिये तसवीरें

    क्रिसमस आज है लेकिन पिछले एक सप्ताह से पूरे देश में जश्न मनाना शुरू हो गया हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हमारे प्यारे सेलेब्स ने भी इस खास मौके को सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनमें से कुछ ने अपने स्वयं के आवासों पर पार्टियों का आयोजन किया है जिसमे फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने भाग लिया है। ऐसी ही एक क्रिसमस पार्टी का आयोजन करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान ने अपने आवास पर किया है।

    पार्टी में भाग लेने आलिया भट्ट अपने प्रेमी रणबीर कपूर और सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ पहुंची थी। बेबो की बेस्ट फ्रेंड्स मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी पार्टी में मस्ती करती दिखाई दी। समारोह में शामिल होने वालों में करण जौहर, करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर और संजय कपूर भी थे। अब, हमारे पास बैश से अंदर की तस्वीरें आ गयी हैं जिसमें सभी सेलेब्स एक साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाते हुए देखे जा सकते है।

    https://www.instagram.com/p/B6dyrHbJy36/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/B6d8aT2lUtW/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/B6dm9Rrp5W9/?utm_source=ig_web_copy_link

    जैसा कि तस्वीरों से स्पष्ट है कि करीना और सैफ ने पार्टी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी सेलिब्रिटीज को सैंटा कैप और क्रिसमस थीम वाले हेयरबैंड्स पहने देखकर आपका भी मन कर गया होगा क्रिसमस मनाने के लिए, तो इंतज़ार किसका है, जल्दी बताइये आजका दिन आप कैसे मनाने वाले हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *