Tue. Apr 16th, 2024
    क्या विकास गुप्ता को रिप्लेस कर, करण पटेल करेंगे "ऐस ऑफ़ स्पेस 2" को होस्ट?

    टीवी मास्टरमाइंड विकास गुप्ता को इस साल एमटीवी रियलिटी शो ‘ऐस ऑफ़ स्पेस’ होस्ट करने के लिए बहुत सराहना मिली थी। शो ‘बिग बॉस’ की तरह ही था और युवाओं के बीच बहुत हिट हुआ था। शो के यूनिक कांसेप्ट ने लोगो का ध्यान अपनी और आकर्षित किया और टीआरपी चार्ट पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था। स्प्लिट्सविला 10 फेम दिव्या अग्रवाल शो की विजेता बनी थी।

    Vikas-Gupta

    अब मेकर्स जल्द ही शो का दूसरा सीजन लांच करने वाले हैं। खबरों के अनुसार, इस बार विकास गुप्ता शो को होस्ट करते दिखाई नहीं देंगे। मेकर्स शो के दूसरे सीजन के लिए मशहूर अभिनेता करण पटेल को लाना चाहते हैं।

    हैंडसम हंक ने ऑनलाइन पोर्टल को बताया था कि उन्हें “ऐस ऑफ़ स्पेस 2” को होस्ट करने के लिए संपर्क किया गया है। लेकिन उन्होंने आगे ये भी बताया कि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।

    karan patel

    विकास ने खुलासा किया था कि वह फ़िलहाल कई प्रोजेक्ट्स के साथ व्यस्त हैं और “ऐस ऑफ़ स्पेस 2” के लिए प्रतिदिन 18-19 घंटे नहीं दे सकते। करण कुछ दिनों के लिए पहले सीजन को होस्ट करते नज़र आये थे जब विकास ‘बिग बॉस 12’ के घर में मेहमान के रूप में शिल्पा शिंदे के साथ बंद थे।
    काम की बात की जाये तो, करण फ़िलहाल टीवी सीरियल ‘यह है मोहब्बतें’ में रमन भल्ला का किरदार निभाते दिखाई देते हैं। शो में उनके विपरीत दिव्यांका त्रिपाठी दहिया नज़र आती हैं। दर्शको के बीच रमन और इशिता की केमिस्ट्री सुपरहिट है।

     

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *