Sat. Apr 20th, 2024
    करण कारक

    विषय-सूचि

    इस लेख में हम कारक के भेद करण कारक के बारे में पढ़ेंगे।

    (कारक के बारे में पढ़नें के लिए यहाँ क्लिक करें – कारक के उदाहरण, भेद, परिभाषा)

    करण कारक की परिभाषा

    वह साधन जिससे क्रिया होती है, वह करण कहलाता है। यानि, जिसकी सहायता से किसी काम को अंजाम दिया जाता वह करण कारक कहलाता है।

    करण कारक की विभक्ति

    करण कारक के दो विभक्ति चिन्ह होते है : से और के द्वारा।

    करण कारक के कुछ उदाहरण :

    • वह लड़का ठण्ड से काँप रहा था। 

    जैसा कि आप ऊपर दिए गए वाक्य में देख सकते हैं, ‘से’ विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है। हम जानते हैं कि यह चिन्ह करण कारक का होता है।

    इससे हमें क्रिया के होने के साधन का पता चलता है। इस वाक्य में कर्म ठडं कर्म है। क्योंकि इसकी वजह से ही काँप रहा था। अतः यह उदाहरण करण कारक के अंतर्गत आयेगा।

    • राम ने बाली को बाण से मारा। 

    ऊपर दिए गए वाक्य में जैसा कि आप देख सकते है की बाली को मारे जाने की क्रिया है। यह क्रिया बाण के द्वारा कि गयी मतलब बाण साधन है जिससे क्रिया हुई। ऊपर वाक्य में ‘से’ विभक्ति चिन्ह का भी प्रयोग हुआ है।अतः यह उदाहरण करण कारक के अंतर्गत आयेगा।

    • सुनील ने अपनी पत्नी के द्वारा खाना बनवाया। 

    जैसा कि आप ऊपर दिए गए वाक्य में देख सकते है खाना बनवाने की क्रिया है। यह पत्नी के द्वारा करवाई गयी है। अतः पत्नी साधन कहलाएगी। दिए गए वाक्य में के द्वारा का भी प्रयोग किया गया है। अतः यह उदाहरण करण कारक के अंतर्गत आयेगा।

    •  अभय ने सारा काम बच्चों से करवाया। 

    ऊपर दिए गए उदाहरण में आप देख सकते हैं, से  विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया गया है। इससे हमें पता चल रहा है कि काम क्रिया बच्चों से करवाई गयी है। यानि बच्चे साधन एवं करण हैं। अतः यह उदाहरण करण कारक के अंतर्गत आएगा।

    करण कारक के कुछ अन्य उदाहरण :

    • बच्चे गाड़ियों से खेल रहे हैं।
    • पत्र को कलम से लिखा गया है।
    • राम ने रावण को बाण से मारा।
    • अमित सारी जानकारी पुस्तकों से लेता है।

    ऊपर दिए गये वाक्यों में से विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया गया है। इस चिन्ह से हमें पता चलता है कि क्रिया के होने का साधन क्या है।

    अर्थात किसके द्वारा काम किया गया है। सभी वाक्यों में क्रिया को कौन अंजाम दे रहा है इसका पता चल रहा है। अतः ये उदाहरण करण कारक के अंतर्गत आयेंगे।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    1. कर्ता कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
    2. कर्म कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
    3. सम्प्रदान कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
    4. अपादान कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
    5. अधिकरण कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
    6. संबंध कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
    7. संबोधन कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    7 thoughts on “करण कारक : परिभाषा एवं उदाहरण”
    1. राम की श्याम से मित्रता थी इसमें कारक कौन सा है

    2. बूंद बूंद से घड़ा भरता है इसमें कौन सा कारक है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *