Tue. Apr 16th, 2024
    sonaali karan

    बॉलीवुड के लोकप्रिय फैशन डिजाइनर सुभाष सिंह की 24 वर्षीय बेटी सोनाली सिंह बलात्कार के आरोपी टीवी अभिनेता करण ओबेरॉय के बचाव में आगे आई हैं।

    स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा है कि, “मेरा दोस्त करण यह अपराध नहीं कर सकता है। मैं उसे बहुत अच्छी तरह से जानती हूँ। वह हमेशा केवल काम पर केंद्रित था। उसके खिलाफ यह आरोप पचाने योग्य नहीं है।”

    और करण ने सोनाली से दोस्ती कैसे की? इस बात पर उन्होंने कहा कि, “मैंने उसके साथ एक वेब सीरीज़ की थी। मैंने उसमें स्टाइल किया था।”

    sonaali karan

    क्या वह उस लड़की को जानती हैं जिसने ओबेरॉय पर आरोप लगाया है, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि “नहीं। मैं उसे नहीं जानती। लेकिन करण बहुत परेशान रहता था, उसने मुझे बताया था कि एक लड़की उसे लगभग एक साल से बहुत परेशान कर रही थी।

    और जब यह #MeToo भारत में शुरू हुआ तो, तो वह फिर से बहुत परशान था। वह सेट पर परेशान आया करता था और मुझे बताता था कि लड़की का उत्पीड़न उसे ओशिवारा पुलिस स्टेशन में जाने के लिए मज़बूर कर रहा था।”

    क्या करण ने उन्हें बताया था कि उस लड़की के अत्याचार की प्रकृति क्या थी? “वास्तव में नहीं। मुझे इतना पता है कि वह उसे शादी करने के लिए मजबूर कर रही थी।

    sonali karan 1

    सोनाली ने कहा कि, “करण ने मोना सिंह के साथ संबंध तोड़ लिया था। लेकिन कभी भी उनके बारे में कुछ बुरा नहीं बोला। अगर मैं वहां होती थी और मोना का विषय उठता था। उसके बारे में बहुत प्यार और सम्मान से बात करता था वह कभी भी लड़कियों के साथ खिलवाड़ नहीं करता था। वह एक सज्जन व्यक्ति है।”

    यदि आप नहीं जानते तो बता दें कि टीवी अभिनेता-गायक करण ओबेरॉय को ओशिवारा पुलिस ने एक महिला ज्योतिषी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया था और कल अदालत में पेश किया गया था, लेकिन चूंकि इसदिन छुट्टी थी, इसलिए उन्हें एक रात हिरासत में रखा गया था। आज, उन्हें दोपहरके बाद फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

    पीड़िता द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से पता चलता है कि वह आरोपी से अक्टूबर 2016 में डेटिंग ऐप के जरिए मिली थी और दोस्त बनने के कुछ समय बाद ही वह उससे अंधेरी स्थित अपने घर पर मिली, जैसा कि मुंबई मिरर में बताया गया था।

    अभिनेता-गायक ने उससे शादी करने का वादा किया था। एक दिन, जब महिला अपने घर गई, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे नारियल पानी दिया और पीने के तुरंत बाद, पीड़िता को चक्कर आने लगे। अपने बयान में महिला ने खुलासा किया कि तब आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके फोन पर यह हरकत रिकॉर्ड भी की।

    यह भी पढ़ें: अजय देवगन के प्रशंसक ने उनसे तंबाकू उत्पादों के समर्थन पर रोक लगाने का आग्रह किया

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *