Sat. Apr 20th, 2024
    दीपिका रखती हैं रणवीर सिंह के कपड़ो का ध्यान

    किंग ऑफ़ कॉमेडी कहे जाने वाले कपिल शर्मा जल्द अपने शो “द कपिल शर्मा के शो” के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। 29 दिसम्बर वाले दिन प्रसारित होने वाले पहले एपिसोड में कपिल के अनोखे शो का हिस्सा बनेगी फिल्म ‘सिम्बा‘ की टीम। निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता रणवीर सिंह और सारा अली खान इस शो के मेहमान बन कर आएंगे। ये शो लगभग एक साल बाद टीवी पर वापसी कर रहा है।

    इसमें कपिल ने रणवीर से सवाल किया है कि क्या उनकी पत्नी दीपिका उनके कपड़ो का फैसला लेती हैं। इसपर रणवीर ने तुरंत हामी भरते हुए कहा कि दीपिका ही यह तय करती हैं कि वे क्या पहनेंगे। यहाँ तक कि उनके वार्डरॉब का ज़िम्मा दीपिका ने ही संभाल रखा है।

    रणवीर का फैशन सेंस तो सब जानते ही है। उन्हें अक्सर अजीबो-गरीब कपड़ो में देखा गया है। मगर कपिल के शो के लिए उन्होंने एक वेलवेट मैरून रंग की जैकेट पहनी हुई थी। अपने पसंद पर टिपण्णी करते हुए उन्होंने कहा-“मैं एक स्वादिष्ट रेड वेलवेट केक की तरह लग रहा हूँ।”

    मेकर्स अक्सर प्रचार के लिए इस शो के प्रोमो रिलीज़ करते रहते हैं और ऐसे ही दो प्रोमो उन्होंने रिलीज़ किये है। एक विडियो क्लिप में, किकू शारदा जो इस शो में कपिल के रसोइया का किरदार निभा रहे हैं, वे रणवीर के गाने ‘मल्हारी’ पर नाचते हुए स्टेज पर प्रवेश लेते हैं। जब कपिल उनकी बेईज्ज़ती करने की कोशिश करते हैं तो किकू उन्हें सुनाते हैं कि उनके इसी रवैये की वजह से दीपिका ने उन्हें छोड़, रणवीर का हाथ थाम लिया। जब कपिल का मूँह बन गया तो किकू ने छेड़ते हुए कहा-“अब आप वो करें-मूव ऑन।”

    https://www.instagram.com/p/Brsi77ehB6e/?utm_source=ig_web_copy_link

    वायरल हो रही दूसरी क्लिप में, चन्दन प्रभाकर कपिल को चिढ़ा चिढ़ा कर कह रहे हैं-“सुना है शादी के बाद, चेहरे पर ख़ुशी छा जाती है। सुना है, दीपिका रणवीर को, कप्पू का जीजा कहके बुलाती है।”

    https://www.instagram.com/p/Brr1QHYg9lV/?utm_source=ig_web_copy_link

    उद्घाटन एपिसोड में, इस शो के निर्माता सलमान खान भी अपने पिता सलीम खान और अपने भाई अरबाज़ खान और सोहेल खान के साथ दिखाई देंगे।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *