Fri. Mar 29th, 2024
    कपिल शर्मा पर लगा महिलाओं का अपमान करने का आरोप, कॉमेडियन ने दिया करारा जवाब

    कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ट्विटर पर बहुत सक्रीय रहते हैं और अक्सर इसके चलते विवादों का शिकार बन जाते हैं। एक बार फिर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जब एक ट्विटर यूजर ने उन पर महिलाओं पर अपमानजनक टिपण्णी करने का आरोप लगाया। लेकिन इस बार फिरंगी अभिनेता शांत नहीं बैठे। उन्होंने भी तुरंत जवाब देते हुए कहा कि वह पहले अपने तथ्यों की जांच कर ले।

    मामला तब शुरू हुआ जब एक व्यक्ति ने ट्विटर पर महिलाओं को निशाना बनाते हुए एक जोक लिखा और दावा किया कि ये कपिल शर्मा के शब्द हैं। तभी ट्विटर पर बाकी लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी और कहा कि यूजर को ऐसा नहीं लिखना चाहिए और वह इसके लिए जेल जा सकता है। वही किसी अन्य ने लिखा कि यूजर पर हमला बोलने से पहले लोगों को ये देख लेना चाहिए कि ये शब्द कपिल शर्मा के हैं। इसके बाद, कुछ लड़ियाँ और उस यूजर ने सोनी टीवी चैनल से कपिल को निष्काषित करने की भी मांग कर डाली।

    https://twitter.com/_i_hate_you_aaj/status/1163121763691184129?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1163121763691184129&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.pinkvilla.com%2Ftv%2Fnews-gossip%2Fkapil-sharma-slams-twitter-user-after-he-accused-disrespecting-women-asks-her-get-facts-right-468609

    इसके बाद, आखिरकार कपिल को ही अपने बचाव में ट्वीट करना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसी कोई भी टिपण्णी नहीं की है। उनके मुताबिक, “प्यारी बहना, काश आप प्रतिक्रिया देने से पहले तथ्य की जांच कर लेती। वो शब्द मेरे नहीं थे। बाक़ी राम जी सब ठीक करेंगे। धन्यवाद।”

    इस दौरान, कपिल का शो ‘द कपिल शर्मा शो‘ टीआरपी में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। व्यक्तिगत ज़िन्दगी में भी वह बहुत खुश हैं क्योंकि वह जल्द पिता बनने वाले हैं और कुछ दिन पहले ही अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ बेबीमून मनाने कनाडा गए थे।

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *