Thu. Apr 18th, 2024
    एक बार फिर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने दिखाए टैंट्रम, फैंस हुए निराश

    कॉमेडी किंग से कंट्रोवर्सी किंग बने कपिल शर्मा एक बार फिर गलत वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। पिछले साल इतनी असफलता और विवादों के बाद, वो इंडस्ट्री से मानों गायब हो गए थे मगर एक बार फिर उम्मीद की किरण तब जगी जब उन्होंने अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ धमाकेदार वापसी की। उनके शो ने टीआरपी की रेस में प्रथम स्थान हासिल किया।

    मगर अब लग रहा है कि उनके रवैये के कारण, एक बार फिर संकट के बादल उन पर छा रहे हैं। इस बार भी, उन्होंने खुद अपने सर ये मुसीबत मोल ली है।

    https://www.instagram.com/p/BtnNXoqHEs0/?utm_source=ig_web_copy_link

    रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में मुंबई के सबअर्बन होटल में आयोजित हुए एक समारोह में, कपिल ने फिर टैंट्रम दिखाए। इस समारोह में रणवीर सिंह, मीका सिंह समेत और भी सितारें शरीक हुए थे। जबकि रणवीर ने फैंस के अनुरोध पर उनके साथ सेल्फी खिंचवाई, कपिल ने मना कर दिया। और बात सिर्फ मना करने की नहीं थी, वे फैंस से बेरुखी से भी पेश आये थे।

    DNA को सूत्रों ने बताया-“कपिल ने ना केवल सेल्फी के लिए मना किया, बल्कि उनके मना करने का तरीका भी बेरूखा था। उनके रवैये से मेहमान निराश हो गए थे जिन्होंने कपिल से तस्वीर के लिए अनुरोध किया था। जब कुछ मेहमानों ने रणवीर से तस्वीर के लिए पूछा तो उन्होंने उसी गर्मजोशी से अनुरोधन स्वीकार कर लिया। उनके उत्साह से सभी प्रभावित हो गए और चौंक गए कि उन्होंने कितने अच्छे ढँक से सभी के साथ व्यवहार किया।”

    कपिल केवल अपने टैंट्रम के कारण सुर्खियों में नहीं हैं, कल ट्विटर पर उन पर और उनके शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर भी जोरदार हमला किया गया। नवजोत सिंह सिद्धू जो शो का हिस्सा हैं, उन्होंने पुलवामा हमले पर विवादित बयान दिया था, जिसके कारण उन्हें घेर लिया गया।

    ट्रॉल्स ने मांग की कि या तो सिद्धू को शो से बर्खास्त किया जाए या तो वे कॉमेडी शो का बहिष्कार करेंगे।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *