Thu. Apr 25th, 2024
    kangana donates 1 lakh to amir khan ngo

    पृथ्वी दिवस के अवसर पर, कंगना रनौत और रंगोली चंदेल ने आमिर खान की पानी फाउंडेशन को दान किया और सभी को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

    कंगना रनौत की बहन रंगोली ज्यादातर ट्विटर पर अपनी बहन की ओर से ट्वीट करती हैं। हाल ही में, उन्होंने दान के बारे में ट्वीट किया कि वह और कंगना ने पानी फाउंडेशन को डोनेशन दिया, जो आमिर खान द्वारा स्थापित किया गया एक एनजीओ है जिसका उद्देश्य संचार की शक्ति का उपयोग करके महाराष्ट्र को सूखा-मुक्त बनाना है। वे पानी और सूखे की स्थिति से संबंधित मुद्दों से निपटने में किसानों की मदद करते हैं।

    रंगोली चंदेल ने ट्वीट में बताया कि कंगना ने 1 लाख रुपए का चंदा दिया है। उन्होंने ट्वीट में रसीद स्क्रीनशॉट संलग्न किया और सभी को “https://www.jalmitra.org/” पर दान करने के लिए कहा।

    उन्होंने ट्वीट किया कि, “कंगना ने 1 लाख का दान दिया और मैंने http://jalmitra.org को 1 हजार दान दिए। कृपया आप हमारे किसानों की मदद के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, दान करें, यह दान नहीं है। हम उनके लिए बहुत लंबे समय से अनुचित काम करते आए हैं।”

    https://twitter.com/Rangoli_A/status/1120235489649483776

    रंगोली ने आगे लिखा है कि, “भारत को स्वतंत्रता मिली लेकिन फिर भी क्रूर ब्रिटिश कानूनों और नीतियों को हमारे किसानों के पक्ष में नहीं बदला गया, हम उनकी वजह से खाते हैं, इस पृथ्वी दिवस पर आइये धरतीपुत्रों के प्रति आभार व्यक्त करें।”

    https://twitter.com/Rangoli_A/status/1120235671405367296

    दान और सामाजिक कार्यों की बात आती है तो कंगना रनौत का दिल बहुत बड़ा है। पहले भी उन्होंने केरल बाढ़ के पीड़ितों के लिए सहायता प्रदान करने में 10 लाख का दान दिया है।

    कंगना रनौत, जो आखिरी बार ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झाँसी’ में दिखाई दी थीं, के पास फिलहाल कई दिलचस्प फ़िल्में हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bp4WeX4HXXZ/

    हाल ही में, उनकी अगली फिल्म ‘मेंटल है क्या‘ के निर्माताओं ने अपनी फिल्म की रिलीज़ की तारीख की घोषणा की है। अभिनेत्री एक और फिल्म ‘पंगा’ की शूटिंग भी कर रही है।

    अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में कंगना एक कबड्डी खिलाड़ी की अपरंपरागत भूमिका में दिखेंगी और अभिनेत्री अपने निर्देशक काफी प्रभावित लगती हैं।

    यह भी पढ़ें: करण जौहर के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप होगी ‘कलंक’ ?

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *