Tue. Apr 16th, 2024
    BJP

    भुवनेश्वर, 23 मई (आईएएनएस)|

    ओडिशा में बीजू जनता दल(बीजद) 12 लोकसभा सीटों और 46 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा यहां से सात लोकसभा सीटों और 13 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) सुरेंद्र कुमार ने मीडिया से कहा कि ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 19 सीटों के रूझान आ चुके हैं।

    उन्होंने कहा, बीजद 12 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा सात सीटों पर आगे चल रही हे।

    विधानसभा में, बीजद 46 सीटों पर, भाजपा 13 सीटों पर और कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है।

    यहां 21 लोकसभा सीटों और 146 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना हो रही है।

    लोकसभा सीटों पर भाजपा, विधानसभा सीटों पर बीजद आगे

    ओडिशा में 21 लोकसभा और 146 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना गुरुवार को जारी है। शुरुआती रुझानों से पता चला कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) विधानसभा सीटों पर आगे है।

    इन लोकसभा सीटों में भाजपा के ढेंकानाल से उम्मीदवार रुद्र नारायण पाणि, बलांगीर से उम्मीदवार संगीता सिंहदेव और नबरंगपुर से उम्मीदवार बलभद्र माझी आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अपराजिता सारंगी भुवनेश्वर में आगे चल रही हैं।

    हालांकि, बीजद की प्रमिला बिसोई, असका लोकसभा सीट पर आगे हैं।

    बीजद ने आठ विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई है जबकि भाजपा 4 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *