Tue. Apr 16th, 2024

    हॉकी इंडिया ने आस्ट्रेलियाई बुशफायर (आग से प्रभावित) पीड़ितों की मदद के लिए 25,000 अमेरिकी डॉलर का दान दिया है। हॉकी इंडिया ने साथ ही भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के हस्ताक्षर वाली राष्ट्रीय टीम की जर्सी भी दान की है जोकि आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नीलामी के लिए रखी जाएगी।

    हॉकी इंडिया के प्रमुख मुश्ताक अहमद ने कहा, “हॉकी इंडिया और भारत में हॉकी समुदाय आस्ट्रेलिया में विनाशकारी आग से आहत है। हॉकी इंडिया और भारतीय हॉकी समुदाय की ओर से हम हॉकी आस्ट्रेलिया को अपना योगदान देना चाहते हैं।”

    हॉकी आस्ट्रेलिया की अध्यक्ष मलानी वूसनेम ने इसके लिए हॉकी इंडिया के प्रमुख मुश्ताक अहमद को धन्यवाद दिया है और उनका आभार जताया है।

    वूसनेम ने कहा, “अपने देश में इस विनाशकारी समय के दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से मिले अद्भुत समर्थन के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं। हम इसे स्वीकार करते हैं और हॉकी इंडिया को उनके विचारों तथा रेड क्रॉस बुशफायर अपील के लिए उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *