Thu. Mar 28th, 2024
    ए आर रहमान हुए 52 के, जानिए संगीत के जादूगर के बारे में ये 10 दिलचस्प बातें......

    ए आर रहमान को संगीत का जादूगर कहा जाता है। उनके गानों में एक ऐसा संतोष है जो हर मचलते मन को शांत कर देता है। उनकी बनाई हुई धुन कानों में घुल कर दिल को एक अजीब सा सुकून पहुँचाती हैं। अगर आप भी उनके गाने सुनकर ऐसा महसूस करते हैं तो आपको उनके बारे में ये 10 बाते जानने की जरूर दिलचस्पी होगी।

    आज वे 52 के हो गए हैं तो आइये जानते हैं उनके गानों से हट कर उनकी निज़ी ज़िन्दगी के बारे में ये 10 बातें-

    1. रहमान का जन्म हिन्दू परिवार में हुआ था। उनका नाम था दिलीप कुमार। मगर 23 कि उम्र में उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कराकर इस्लाम कबूल कर अपना नाम अल्लाहरक्खा रहमान रख लिया। ऐसा उन्होंने अपने आध्यात्मिक गुरु कादरी इस्लाम से मिलने के बाद किया था।

    2. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले, उन्हें दूरदर्शन के ‘वंडर बैलून’ में एक बच्चे के रूप में देखा गया था। उन्हें एक साथ 4 कीबोर्ड बजाने के लिए काफी लोकप्रियता मिली थी।

    3. उन्हें इंडस्ट्री में मौका प्रसिद्ध निर्देशक मणि रत्नम ने दिया। वे ऐसे पहले इन्सान थे जिन्होंने रहमान के अन्दर की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें 1992 में आई फिल्म ‘रोजा’ के लिए संगीत बनाने का अवसर दिया। उन्हें इस काम के लिए, 25000 रूपये मिले थे। फिल्म का संगीत इतना पसंद किया गया कि उन्हें इतनी कामयाबी के साथ साथ एक राष्ट्रिय फिल्म पुरुस्कार से भी नवाज़ा गया।

    4. रहमान ने सायरा नाम की लड़की से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं। जिनके नाम है-अमीन, खतीजा और रहीमा। दिलचस्प बात ये है कि रहमान अपना जन्मदिन अपने बेटे अमीन के साथ साझा करते हैं। खतीजा ने तमिल फिल्म ‘एंथिरन’ और अमीन ने हॉलीवुड फिल्म ‘कपल्स रिट्रीट’ में गाना गाया है।

    5. रहमान ऐसे पहले एशियाई हैं जिन्होंने फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए एक ही साल में दो दो ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किये थे। उन्हें 4 राष्ट्रिय पुरुस्कार के साथ साथ पद्मा भूषण और पद्मा श्री से भी सम्मानित किया गया है।

    6. 2009 में, रहमान को टाइम पत्रिका की ‘दुनिया की सबसे प्रभावशाली लोगों’ की सूची में स्थान मिला था। उन्होंने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में ‘इंडियन ऑफ द ईयर फॉर कंट्रीब्यूशन टू पॉपुलर म्यूजिक’ का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

    7. ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के अलावा उन्होंने, बाकी हॉलीवुड फिल्में जैसे ‘127 आर्स’ और ‘लार्ड ऑफ़ वॉर’ में भी संगीत दिया है।

    8. ए आर रहमान ने मिक जैगर, डेव स्टीवर्ट और जॉस स्टोन के साथ मिलकर ‘सुपरहैवी’ नाम का एक अलग तरह का संगीत भी पेश किया हुआ है।

    9. गायक-संगीतकार को सम्मानित करने के लिए, नवंबर 2013 में ओंटारियो, कनाडा के मार्खम में एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा गया था।

    10. रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की सिग्नेचर ट्यून जिसको रहमान ने बनाया था, उसे दुनिया की सबसे ज्यादा डाउनलोड करने वाली मोबाइल ट्यून कहा जाता है जिसे 150 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है।

    ए आर रहमान को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *