Sat. Apr 20th, 2024
    एस.बी.आई.

    अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एस.बी.आई.) में है तो आपको बता दें कि बैंक अपने नियमों में बड़े बदलाव करने जा रहा है। बैंक ने नयी ट्रांजैक्शन और विड्रॉल के नियम निकाले हैं। इसके अलावा बैंक अपने सर्विस चार्ज भी बढ़ाने की सोच रहा है।

    देश में जी.एस.टी. लागू होने के बाद एस.बी.आई. बैंक ने अपने मोबाइल एप्प इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी बदलाव किये हैं।

    • अब देना होगा 18 फीसदी सर्विस चार्ज

    देशभर में एस.बी.आई. बैंकों की सर्विस का फायदा उठाने के लिए अब आपको 18 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा।। जी.एस.टी. आने से पहले सिर्फ 15 फीसदी टैक्स लगता था, लेकिन अब यह 18 फीसदी हो गया है।

    • एटीएम से पैसे निकलने पर कटेगा पैसा

    सेविंग अकाउंट वाले ग्राहक जो बैंक का मोबाइल एप्प इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अब हर ट्रांसक्शन पर 25 रूपए देने होंगे। इसके अलावा जी.एस.टी. टैक्स अलग से लगेगा।

    • ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने पर भी लगेगा चार्ज

    नए नियमों के तहत अगर आप 1 लाख रूपए तक ट्रांसफर कर रहे हैं तो आपको 5 रूपए और टैक्स देना होगा । यदि आप १-२ लाख रूपए ट्रांसफर कर रहे हैं तो आपको 15 रूपए और टैक्स देना होगा। इसके अलावा अगर आप २-५ लाख रूपए ट्रांसफर कर रहे हैं तो आपको 25 रूपए और उसपर टैक्स देना होगा।

    • ख़राब नोट बदलने पर भी लगेगा चार्ज

    अबसे अगर आप 20 से ज्यादा ख़राब नोट बदलवाने जाएंगे, तो आपको एक नोट के 2 रूपए और टैक्स देने होंगे।

    इसके अलावा बाकी सभी सेविंग्स अकाउंट की सेवाएं पहले जैसे रहेंगी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।