Sat. Apr 20th, 2024
    बालों में एलोवेरा फायदे aloe vera uses in hindi

    एलो वेरा अथवा ग्वारपाठा का इस्तेमाल सदियों से सुंदरता और अन्य घरेलों कार्यों के लिए किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कोमल त्वचा, काले और लम्बे बाल, वजन कम करने, फेस पैक बनाने इत्यादि के लिए किया जाता है।

    एलो वेरा पौधे के तने में एक तरल और गाढा जैल मौजूद होता है, जिसका इस्तेमाल किया जाता है। इस जैल को आप सीधे एलो वेरा पौधे से तोड़कर लगा सकते हैं या फिर इसे किसी भी मेडिकल या अन्य दुकान से भी खरीदा जा सकता है।

    ग्वारपाठा जैल में मुख्यतः 95 प्रतिशत पानी होता है, जबकि अन्य 5 प्रतिशत जरूरी विटामिन और फोलिक एसिड पाया जाता है। बालों और त्वचा के लिए महत्वपूर्ण विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी इसमें प्रयाप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। विटामिन ए और विटामिन सी हमारे बालों को मजबूती देकर उन्हें जल्दी उगने और घने होने में सहायता करता है। इसके अलावा यह टैन (कालापन) हटाकर त्वचा को गोरा करने में मदद करता है।

    एलो वेरा का इस्तेमाल हमारे शरीर के कई हिस्सों के लिए किया जा सकता है। यहाँ एलो वेरा का इस्तेमाल करने से होने वाले कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में आपसे चर्चा की जायेगी।

    विषय-सूचि

    एलो वेरा का उपयोग (aloe vera uses in hindi)

    बालों में एलो वेरा का इस्तेमाल (aloe vera uses for hair in hindi)

    बालों में एलो वेरा का इस्तेमाल करने से आप दर्जनों समस्याओं से निजात पा सकता हैं। चाहे आप झड़ते बालों से परेशान हों, या टूटते बाल, या आपको काले और लम्बे बाल चाहिए, एलो वेरा का इस्तेमाल बालों में करके आप मनचाहा परिणाम पा सकते हैं।

    एलो वेरा में मौजूद विटामिन ए, सी और ई हमारे बालों को जड़ से पोषकता पहुंचाकर उन्हें मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा एलो वेरा से खोपड़ी में मालिश करने से सिर को आराम मिलता है।

    त्वचा पर एलो वेरा (aloe vera uses for face in hindi)

    एलो वेरा त्वचा को साफ रखने के लिए बहुत जरूरी प्राकृतिक साधन है। आयुर्वेद डॉक्टर त्वचा सम्बंधित कई समस्यों के निवारण के लिए इसका इस्तेमाल करने को कहते हैं। ग्वारपाठा में मौजूद विटामिन्स और अन्य तत्व जैसे बीटा कैरोटीन त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाकर नयी, साफ त्वचा से बदल देता है।

    इसके अलावा त्वचा पर कालापन आ जाने पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। धुप और अन्य कारणों से अक्सर शरीर के कुछ भागों जैसे हाथ, पैर और चेहरे पर कालापन आ जाता है। इसे हटाने के लिए आप लगातार एलो वेरा से इन अंगों को धो सकते हैं। एलो वेरा जैल को निकलकर आप शरीर पर इसकी मालिश कर सकते हैं। कुछ देर लगा रहने देने के बाद साफ पानी से स्नान कर लें।

    एलो वेरा फेस पैक (aloe vera face pack in hindi)

    चेहरे की सफाई के लिए सदियों से प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। आज के दौर में भी कई लोग साबुन और अन्य फेस वाश का इस्तेमाल छोड़कर प्राकृतिक पदार्थों को अपना रहे हैं।

    एलो वेरा फेस पैक

    चेहरे के लिए फेस पैक बनाने में एलो वेरा बहुत महत्वपूर्ण किरदार निभा सकता है। आप इसे सीधा भी चेहरे पर रगड़ सकते हैं। इसके अलावा आप शहद या नींबू के रस में एलो वेरा को मिलकर एक बढ़िया फेस पैक तैयार कर सकते हैं।

    एलो वेरा और शहद फेस पैक – दो चम्मच शुद्ध एलो वेरा जैल को एक चम्मच शहद के साथ मिला लें। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर धीरे-धीरे चेहरे पर लगाएं। एलो वेरा से आपके चेहरे को ठंडक का अहसास मिलेगा। पुरे चेहरे और गर्दन पर आप इस फेस पैक को लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके 30 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

    एलो वेरा और नींबू फेस पैक – दो चम्मच एलो वेरा में आधा चम्मच साफ नींबू रस मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे समान मात्रा में चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट बाद इसे साफ गिनगुने पानी से धो लें।

    एलो वेरा और बेसन फेस पैकबेसन और एलो वेरा जैल को समान मात्रा में लेकर एक पेस्ट बनाएं। इसमें कुछ बूँद नींबू पानी भी डाल सकते हैं। इस फेस पैक को चेहरे के अलावा शरीर के बाकी हिस्सों पर भी लगाया जा सकता है। करीबन 20 मिनट लगे रहने देने के बाद आप ठन्डे पानी से स्नान कर सकते हैं।

    एलो वेरा और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक – मुल्तानी मिट्टी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई है। इसे एलो वेरा जैल के साथ मिलाकर एक बहुत असरदार फेस पैक बनाया जा सकता है। दोनों चीज़ों को समान मात्रा में मिलकर अच्छे से घोल लें। इस मिश्रण को चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें।

    एलो वेरा जूस (aloe vera juice benefits in hindi)

    एलो वेरा अथवा ग्वारपाठा का जूस पीने से शरीर में मौजूद ढेरों बिमारियों से लड़ा जा सकता है। हर सुबह खाली पेट एलो वेरा जूस पीने से पाचन तंत्र, सुखी त्वचा, पेट दर्द आदि कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।

    एलो वेरा जूस वजन कम करने

    एक ग्लास में करीबन 20 मिली शुद्ध एलो वेरा जूस को 80 मिली पानी के साथ मिलकर हर सुबह खाली पेट पिया जा सकता है। इससे पीने के करीबन 30 मिनट तक कुछ न खाएं-पीएं। इससे पीने से शरीर को ठंडक मिलेगी और वजन कम करने में भी सहायता मिलेगी।

    सारांश

    एलो वेरा के इस्तेमाल से होने वाले फायदे यदि हम गिनना शुरू करें, तो वक़्त कम पड़ जाएगा। लम्बे बाल, साफ और गोरी त्वचा, फेस पैक, वजन कम करने समेत कई कार्यों के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।

    आप अपने घरेलु साबुन और शैम्पू को छोड़कर एलो वेरा का इस्तेमाल शरीर की सफाई के लिए कर सकते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    One thought on “एलो वेरा : सुन्दर त्वचा, मजबूत बाल और वजन कम करने में उपयोग”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *