Fri. Mar 29th, 2024
    एमएस वर्ड में टूलबार toolbar in ms word

    विषय-सूचि

    क्या है टूलबार? (toolbar in ms word in hindi)

    एमएस वर्ड में टूलबार का प्रयोग इसीलिए किया जाता हैं क्योंकि हमे बार-बार मेनू के अंदर जाकर चीजें ना खोजनी पड़े।

    मान लीजिये आप एमएस वर्ड में एक डॉक्यूमेंट बना रहे हैं और आपको उसमे पेज फॉर्मेटिंग, पैराग्राफ फॉर्मेटिंग इत्यादि करने के लिए बार बार सेटिंग के अंदर मेनू में न जाना पड़े तो काम कितना आसान हो जाएगा। टूलबार यही काम करता है।

    टूलबार में कुछ आइए बटन होते हैं जो सीधे आपके सामने दिख रहे होते हैं और जिन्हे आप मनपसंद कमांड दे सकते हैं ताकि बाद में उन्हें प्रेस कर के सीधा वो काम कर सकें जिनके लिए आपको मेनू के अंदर जाना पड़ता और कई स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता।

    क्या है स्क्रीनटिप? (screentips in ms word in hindi)

    अब आपने टूलबार तो समझ लिया जहां बहुत सारे बटन होते हैं और वो आपको अलग अलग कमांड रखते हैं।

    अब मान लीजिये आप कभी किसी बटन का कमांड भूल गए तो क्या करेंगे? चूँकि टूलबार में ढेरों बटन होते हैं और सब अलग-अलग काम करते हैं तो ये स्वभाविक है कि आप कभी-कभी कुछ बटन के कमांड भूल भी सकते हैं।

    इसीलिए माइक्रोसॉफ्ट ने स्क्रीनटीप का विचार लाया।

    जब आप किसी बटन पर अपने माउस का तीर ले जाएंगे और वहां स्थिर रखेंगे तो वहां अपने-आप कुछ टेक्स्ट उभरेगा तो आपको बता देगा कि इस बटन में क्या कमांड सेट है।

    स्टैण्डर्ड टूलबार (standard toolbar in ms word in hindi)

    नीचे दिए गये टूलबार को स्टैण्डर्ड टूलबार कहते हैं जो मेनू में की सभी चीजों के कमांड होते हैं:-

    NAME
    ICON
    USE
    New
    ये अभी के या डिफ़ॉल्ट में सेट टेमपलेट के आधार पर एक नया टेमपलेट बना देता है।
    Open
    ये ऐसे डॉक्यूमेंट को खोलता है जो वर्ड में पहले से ही बना कर रखे हुए हैं या सेव हैं।
    Save
    ये अभी जो डॉक्यूमेंट आप एडिट कर रहे हैं उन्हें नए नाम, लोकेशन और जानकारियों के साथ सेव कर देता है।
    E-mail
    एक आपके डॉक्यूमेंट को किसी ईमेल का बॉडी बनाकर किसी को भेजने में सक्षम है।
    Search
    ये आपके द्वारा डाले गए टेक्स्ट के आधार पर कोई भी फाइल, वेब-पेज या अन्य चीजों को ढूंढता है।
    Print
    ये डॉक्यूमेंट या सेलेक्ट कि गयी चीजों को प्रिंट करता है।
    Print Preview
    ये आपको पहले ही दिखा देता है कि आपके डॉक्यूमेंट को जब प्रिंट किया जाए तो वो कैसा दिखेगा।
    Spelling
    ये अभी खुले हुए डॉक्यूमेंट, फाइल या अन्य चीजों में से स्पेलिंग में हुई गलतिया बताता है।
    Cut
    ये डॉक्यूमेंट में से सेलेक्ट कि गयी चीजों जैसे कि टेक्स्ट, चित्र इत्यादि को वहां से हटाकर एक क्लिपबोर्ड में डाल देता है।
    Copy
    ये डॉक्यूमेंट में से सेलेक्ट कि गयी चीजों जैसे कि टेक्स्ट, चित्र इत्यादि को वहां से बिना हटाए एक क्लिपबोर्ड में डाल देता है।
    Paste
    ये आपके माउस का तीर जहां होगा वहीं से क्लिपबोर्ड में रखी गयी चीजों को डाल देता है।
    Format Painter
    एक किसी भी टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट को फॉर्मेट को कॉपी कर लेता है और फिर आप जहां क्लीक करेंगे वहां का फॉर्मेट भी वैसा ही कर देता है।
    Undo
    ये आपके द्वारा किये गए अंतिम कार्य को बदल कर पुनः पहले जैसा ही कर देता है।
    Redo
    ये पिछले कमान द्वारा किये गए कार्य को बदल देता है।
    Insert Hyperlink
    ये एक नया हाइपरलिंक डाल देता है या पहले से उपस्थित हाइपरलिंक को एडिट करता है।
    Tables and Borders
    टेबल और बॉर्डर कि चीजों को फॉर्मेट या एडिट करने का ऑप्शन देता है।
    Insert Table
    डॉक्यूमेंट में एक टेबल डाल देता है जिसमे आप स्तम्भ और पंक्तियों कि संख्या माउस घुमाकर तय कर सकते हैं।
    Insert Microsoft Excel
    Worksheet
     

    ये डॉक्यूमेंट में एक माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल वर्कशीट को डाल देता है।

    Columns
    ये स्तम्भों कि संख्या बदल सकता है।
    Drawing
    ये ड्राइंग टूलबार को दिखा या छिपा सकता है।
    Document Map
    ये आपके पुरे डॉक्यूमेंट का एक ब्लूप्रिंट दिखता है ताकि आप इसमें अपना लोकेशन जान सकें।
    Zoom
    ये किसी चीज को बड़ा कर के देखने कि सुविधा देता है और साथ ही ढेर सारे पेज एक साथ भी दिखाता है।
    Show/Hide
    जो कैरेक्टर प्रिंट नहीं किये जा सकते उन्हें दिखाता या छिपाता है।
    Office Assistant
    (Microsoft Office Help)
    ये आपके टास्क को पूरा करने में मदद देने के लिए टिप्स बताता है।

     

    फोर्मटिंग टूलबार (formatting toolbar in ms word in hindi)

    फोर्मटिंग टूलबार में वो बटन होते हैं जिनके कमांड आपको पेज, पैराग्राफ या चित्र की बनावट को बदलने की सुविधा देते हैं।

    इसके द्वारा आप फॉन्ट का आकार, रंग-रूप, पेज के आकार और रंग-रूप इत्यादि को मनपसन्द बनावट दे सकते हैं।

    नीचे ऐसे ही कुछ फोर्मटिंग टूलबार के उदाहरण उसके प्रयोग के साथ दिए गये हैं:-

    NAME
    ICON
    USE
    Style
    ये ड्रापडाउन मेनू में से ढेर सारे स्टाइल का ऑप्शन खोल देता है जिनमे से आप कोई भी चुन सकते हैं ।
    Font
    इसके द्वारा चुने गए शब्दों या कैरेक्टर का फॉन्ट बदल सकते हैं।
    Font Size
    इसके द्वारा चुने गए टेक्स्ट या कैरेक्टर के फॉन्ट का आकार बदल सकते हैं।.
    Bold
    चुने गए टेक्स्ट को बोल्ड करता है या हटाता है।
    Italic
    चुने गए टेक्स्ट का फॉन्ट इटैलिक कर देता है और अगर वो पहले से ही इटैलिक है तो उन्हें नार्मल कर देता है।
    Underline
    चुने गए टेक्स्ट का नंबर के निचे लाइन खींच कर उन्हें अंडरलाइन कर देता है।
    Align Left
    चुने गए टेक्स्ट को बायीं तरफ सेट कर देता है।
    Center
    चुने गए टेक्स्ट को पेज के बीचों-बीच सेट कर देता है।
    Align Right
    चुने गए टेक्स्ट को पेज के दाहिनी तरफ सेट कर देता है।
    Justify
    चुने गए टेक्स्ट को पेज के दोनों यानि बायीं और दाहिनी तरफ सेट कर देता है।
    Numbering
    चुने गए पैराग्राफ में से नंबर को जोड़ता या हटाता है।
    Bullets
    चुने गए पैराग्राफ में से बुलेट को जोड़ता या हटाता है।
    Decrease Indent
    ये पैराग्राफ और पिछले टेक्स्ट के बीच कि खाली जगह को घटा देता है।.
    Increase Indent
    ये पैराग्राफ और पिछले टेक्स्ट के बीच कि खाली जगह को बढ़ा देता है।
    Outside Border
    ये किसी भी चुने गए टेक्स्ट, पैराग्राफ या चित्र के चरों तरफ खींचे गए बॉर्डर को एडिट करने कि सुविधा देता है।.
    Highlight
    ये चुने गए टेक्स्ट को हाइलाइट कर देता है ताकि वो बांकी से अलग दिखे।
    Font Color
    ये चुने गए टेक्स्ट के रंग को बदलने कि सुविधा देता है।

     

    ड्राइंग टूलबार (Drawing Toolbar in ms word in hindi)

    ड्राइंग टूलबार विंडो के सबसे नीचे पाया जाता है।

    इसमें ऐसे बटन होते हैं जो आयत, वर्ग, वृत्त सहित कई प्रकारों की आकृतियों को जोड़ने और एडिट करने की सुविधा देते हैं। इस टूलबार की खासियत ये है की इसे सामने भी रखा जा सकता है और छिपाया भी जा सकता है।

    निचे ड्राइंग टूलबार के कमांड्स को उनके प्रयोगों के साथ समझाया गया है:-

    NAME
    ICON
    USE
    Draw
    ये डॉक्यूमेंट के अंदर के ड्राइंग की जगह, व्यवस्था और घुमाव को एडिट करता है।
    Select Objects
    ये माउस के पॉइंटर को एक सेलेक्सन तीर बना देता है ताकि उसे आप जहां भी रखें वो अपने-आप सेलेक्ट हो जाए।
    AutoShapes
    ये बहुत सारे बने बनाये आकार को रखता है जैसे की मूल आकार या वृत्तीय आकार।
    Line
    माउस के द्वारा एक सीधी लाइन खींचने की सुविधा देता है।
    Arrow
    ये ऐसे लाइन खींचने की सुविधा देता है जिसके सबसे आगे एक तीर हो।
    Rectangle
    इसके द्वारा आप एक आयत या वर्ग के आकार की संरचना कर सकते हैं।
    Oval
    इसके द्वारा आप वृत्त या वृत्तीय आकार की चीजें बना सकते हैं।
    Text Box
    एक ऐसे टेक्स्ट बॉक्स को बना देता है जहां आप अपने डॉक्यूमेंट को खिंच कर डाल सकते हैं।
    Insert WordArt
    ये ड्राइंग ऑब्जेक्ट की मदद से एक सुसज्जित शब्द आर्ट बनाता है।
    Insert Diagram
    किसी भी प्रकार के आकार जैसे की आयत, वर्ग या वृत्त को डालने के लिए इसका प्रयोग करते हैं।
    Clip Art
    एक क्लिप आर्ट खोल देता है जहां से आप मनपसंद चित्र को डॉक्यूमेंट में डाल सकते हैं या क्लिप आर्ट के अंदर और नए चित्र भी डाल सकते हैं।
    Insert Picture
    पहले से उपस्थित किसी चित्र को आपके डॉक्यूमेंट में डालने की सुविधा देता है।
    Fill Color
    चुने गये ऑब्जेक्ट में से रंगों को जोड़ने या हटाने की सुविधा देता है।
    Line Color
    चुने गये टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट से लाइन कलर को हटाने, जोड़ने या एडिट कर सकते हैं।
    Font Color
    टेक्स्ट के फॉन्ट के रंग को एडिट कर सकते हैं।
    Line Style
    चुने गये लाइन की मोटाई को घटा-बढा सकते हैं।
    Dash Style
    चुने गये लाइन की दिखावट को एडिट कर सकते हैं।
    Arrow Style
    ये तीर के निधन के स्टाइल को बदलने की सुविधा देता है।
    Shadow Style
    किसी भी ड्राइंग की छाया के साथ एडिटिंग की सुविधा देता है।
    3-D Style
    ये 3d मर एडिटिंग की सुविधा देता है।

     

    इस लेख के बारे में यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    3 thoughts on “एमएस वर्ड में टूलबार क्या है? कार्य, प्रयोग”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *