Sat. Apr 20th, 2024
    एमएस वर्ड में गटर मार्जिन gutter margin in ms word in hindi

    विषय-सूचि

    गटर मार्जिन क्या है? (what is gutter margin in ms word in hindi)

    एमएस वर्ड में गटर मार्जिन के प्रयोग समझने से पहले ये जानना बहुत जरूरी है कि आखिर गटर मार्जिन है क्या।

    आपने बहुत सी किताबें पढ़ी है और ये जानते हैं की किताब के पन्नो को कैसे जोड़ा जाता है। दो पन्नो को आपस में ऐसे जोड़ते हैं जैसे उसकी लिखावट ना मिटे।

    इसे करने के लिए पेज के एक तरफ (जिस तरफ से उसको दुसरे पन्ने से जोड़ना हो) कुछ खाली जगह छोड़ देते हैं ताकि किताब में की चीजें ना छिप जाये। फिर उस खाली जगह का ही किताब के बंधन में प्रयोग करते हैं।इसी तरह एमएस वर्ड में भी गटर मार्जिन यानी पेज के एक तरफ खाली जगह छोड़ी जाती है ताकि उसकी अगर उसकी हार्डकॉपी निकाल कर बांधा जाये या बाइंडिंग की जाये तो उसके अंदर का मटेरियल न छिपे।

    अक्सर इए डॉक्यूमेंट बनाये जाते हैं जिसे बाँध कर किसी फाइल में या कवर में डालना होता है इसीलिए गटर मार्जिन एक अच्छा विकल्प साबित होता है।

    एमएस वर्ड में कैसे करें गटर मार्जिन? (how to make gutter margin in ms word in hindi)

    अपने वर्ड डॉक्यूमेंट में गटर मार्जिन सेट करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:-

    1. सबसे पहले उपर रिबन में दिख रहे Page Layout टैब में जाएँ। वहां Page Setup समूह के अंदर पर क्लीक करें।
    2. वहां आपको Custom Margins नामक आप्शन दिखेगा जिसपर आपको क्लीक करना है।
    3. वहां दिख रहे Gutter बॉक्स के अंदर आप खुद से चौड़ाई का माप डाल सकते हैं। यहाँ आप जो डालेंगे उतनी ही जगह आपके डॉक्यूमेंट के पेज में खाली छोड़ी जाएगी।do gutter margin in ms word
    4. अब Gutter Position बॉक्स के अंदर Left या Top में से कोई एक क्लीक करें। ये इस पर निर्भर करता है कि आप किस तरफ खाली जगह छोड़ना चाहते हैं।

    नोट- अगर इसे लेकर अनिश्चित हैं कि गटर मार्जिन में कितनी चौड़ाई सेट करनी है तो डॉक्यूमेंट के किसी एक पेज की हार्ड कॉपी निकाल कर और उसे बाइंड कर के देख लें। उसी हिसाब से गणना कर लें कि आपको अपने पेज में कितनी खाली जगह की जरूरत है।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    1. एमएस वर्ड में क्या है बॉर्डर और शेडिंग?
    2. एमएस वर्ड में चार्ट कैसे बनाएं?
    3. एमएस वर्ड में टेबल कैसे बनाएं?
    4. एमएस वर्ड में थिसॉरस क्या है?
    5. एमएस वर्ड में बुलेटेड और नम्बर्ड लिस्ट कैसे बनाएं?
    6. एमएस वर्ड में क्रॉस रिफरेन्स कैसे बनाएं?
    7. एमएस वर्ड में फाइंड और रिप्लेस क्या है?
    8. एमएस वर्ड में फाइल मेनू क्या है?
    9. एमएस वर्ड में व्यू मेनू के प्रयोग क्या हैं?
    10. एमएस वर्ड में रिबन क्या है?
    11. एमएस वर्ड में ड्राप कैप क्या है?
    12. एमएस वर्ड में साइटेशन, बिबलियोग्राफी और फुटनोट क्या हैं?
    13. वर्ड में पेस्ट और पेस्ट स्पेशल में क्या अन्तर है?
    14. एमएस वर्ड डॉक्यूमेंट में रेखाचित्रों के प्रयोग, जानकारी
    15. एमएस वर्ड में एडिट मेनू की जानकारी
    16. एमएस वर्ड में कैरेक्टर फॉर्मेटिंग करने के तरीके
    17. एमएस वर्ड में हैडर और फुटर क्या है?
    18. एमएस वर्ड में फॉर्मेट पेंटर का प्रयोग कैसे करें?
    19. एमएस वर्ड में पैराग्राफ फॉर्मेटिंग
    20. एमएस वर्ड में मैक्रो कैसे बनाएं?

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *