Fri. Mar 29th, 2024
    कौन निभा रहा है सोनम कपूर के विपरीत किरदार

    सोनम कपूर एक ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने कभी कोई नया और अनोखा किरदार निभाने से पहले ये नहीं सोचा कि लोग  क्या कहेंगे। जितने लोग उन्हें फ्लॉप फिल्में देने के लिए उनकी निंदा करते हैं, उतने ही नए नए किरदार निभाने से लिए उनकी प्रशंशा भी करते हैं।

    ‘सवारिया’, ‘आई हेट लव स्टोरी’ जैसी फ्लॉप फिल्मों से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाली सोनम कपूर को जब फिल्म ‘नीरजा’ के लिए राष्ट्रिय सम्मान मिला तो उनकी आलोचना करने वालो का मुँह बंद हो गया। और एक बार फिर ऐसी ही अलग फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” के साथ सोनम बड़े पर्दे पर अपना जादू दिखाने के लिए आ रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/Brwu0U9F6pZ/?utm_source=ig_web_copy_link

    इस फिल्म के ट्रेलर में खास बात ये नहीं है कि ये एक लड़का और लड़की की प्रेम-कहानी है, बल्कि खास बात ये है कि ये एक ऐसी प्रेम-कहानी है जो आज तक कभी भारतीय सिनेमा में नहीं बनी। खबरों के अनुसार, सोनम ने इस फिल्म में एक समलैंगिक किरदार निभाया है जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। और इसे सुनने के बाद ज़ाहिर है कि आप सभी को ये जानने की बेचैनी होगी कि इस फिल्म में आखिर किसने सोनम के विपरीत किरदार निभाया है। तो हम आपकी बेचैनी खत्म करते हैं।

    बॉलीवुडलाइफ.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, रेजिना कैसेंड्रा इस फिल्म में सोनम के साथ कुकू नाम के किरदार के रूप में रोमांस करती नज़र आयेंगी। रेजिना ने कुछ तेलेगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘पार्टी’ में देखा गया था। वे हिंदी सिनेमा में इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bq7QMfDlDWD/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BpcSkQ9F6Um/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BpgsKDflcm8/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BmaEIlhgeE1/?utm_source=ig_web_copy_link

    शैली चोपड़ा धर निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। पहली बार अनिल और सोनम किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे।

    इस हफ्ते जब फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ था तो इसे दर्शकों से बहुत प्यार मिला था। ट्रेलर में भी सोनम के समलैंगिक होने के कई प्रमाण देखे जा सकते हैं। आप ट्रेलर यहाँ देख सकते हैं-

    ये फिल्म अगले साल 1 फरवरी को रिलीज़ होगी। इसके अलावा सोनम के पास अभी डलकर सलमान के विपरीत फिल्म ‘ज़ोया फैक्टर’ है। अभिषेक शर्मा निर्देशित ये फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर टेल बन रही है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *