Tue. Mar 19th, 2024
    ऋषि कपूर रणबीर कपूर

    ऋषि कपूर घर वापस आ रहे हैं। जी हाँ! अभिनेता की घर वापसी के बारे में कई कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब अंततः यह खुलासा हो चूका है कि वह अब घर वापस आने वाले हैं।

    स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार ऋषि कपूर 10 सितम्बर को घर आने वाले हैं। लगभग एक साल पहले वह न्यूयॉर्क चले गए थे और उन्होंने यह नहीं बताया था कि वे कब वापस आएँगे और किसलिए जा रहे हैं। कुछ महीने पहले ही सबको यह पता चला कि वे कैंसर से जूझ रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/B2E010QgpUw/

    ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर इस दौरान उनका सहारा बनी। कुछ दिन पहले टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत के दौरान दोनों ने इस बारे में बातचीत की। ऋषि कपूर अपनी पत्नी की तारीफ़ करते हुए थक नहीं रहे थे। नीतू कपूर ने बताया कि जब उन्होंने रणबीर कपूर को यह बात बताई थी तो वह भौचक्के रह गए थे और उनकी आँखों में आंसू भर गए थे।

    नीतू ने बताया कि, “जब रणबीर आया और मैंने उससे कहा कि, ‘कुछ है जो तुम्हे बताना है।’ मैंने उसे बताया कि क्या हुआ और उसकी आँखे भर आई। वह एक घंटे तक सदमे में था। फिर उसने अपने आप को शांत किया और कहा कि चलो इसका सामना करें।”

    https://www.instagram.com/p/BzFGrTeA1GN/

    बाद में उन्होंने दिल्ली से ऋषि कपूर को लिया और न्यू यॉर्क चले गए। अब जब कल ऋषि कपूर भारत वापस आ रहे हैं तो फैन्स काफी खुश होंगे।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *