Sat. Apr 20th, 2024

    ऋतिक रोशन भी एक बायोपिक का हिस्सा बनने जा रहे है, ऋतिक अपनी अगली फिल्म में एक गणितज्ञ का किरदार निभाते नजर आएंगे। रोशन अपनी आने वाली फिल्म में आनंद कुमार की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल करेंगे। इस फिल्म के निर्माता फैंटम फिल्म है। फिल्म का नाम सुपर 30 रखा गया है।

    फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने ट्ववीट कर जानकारी दी है कि ऋतिक रोशन अगली फिल्म में आनंद कुमार का किरदार निभाएंगे और इसका निर्देशन विकास बहल करेंगे।

    विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्मों में क़्वीन और शानदार जैसी फिल्मो का निर्देशन कर चुके है।

    विकास बहल द्वारा निर्देशित होने जा रही ये फिल्म पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित है। जिन्होंने सुपर 30 नामक संस्था बनाई जिसमे आंनद कुमार 30 आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को आईआईटी के एंट्रेंस के लिए शिक्षा देते है। सुपर 30 की सफलता भी काफी है। कई बार उन्होंने अपने सभी 30 स्टूडेंट्स का आईआईटी में सिलेक्शन दिया हुआ है।

    आनंद कुमार ने सुपर 30 के प्रति उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि मे केवल विकास पर ही भरोसा कर सकता हूँ और मुझे भरोसा है, विकास मेरी जीवनी पर एक बेहतरीन फिल्म बनाएंगे। ऋतिक रोशन मेरे किरदार के लिए बहुत ही बढ़िया चुनाव है।

    इससे पहले हुई ऋतिक, विकास और आनंद की मीटिंग पर आंनद ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया जिसमे उन्होंने उस मुलाक़ात को सुखद बताया था।

    https://www.facebook.com/AnandKumar1super30/posts/1399176953535104

    आगे उन्होंने कटरीना के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद कटरीना भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकती है। हालाँकि इस खबर की पुष्टि नहीं की गयी है।

    https://www.facebook.com/AnandKumar1super30/posts/1402182923234507