Fri. Mar 29th, 2024
    Urvashi Rautela Biography

    उर्वशी रौतेला भारतीय मॉडल और जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी मॉडलिंग के दौरान कई सारे बड़े बड़े खिताबों को अपने नाम किया है। उर्वशी ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब भी जीता है। उन्होंने हिंदी फिल्मो के अलावा अपना डेब्यू कन्नड़ और बंगाली फिल्मो में भी किया है। उन्होंने गायक यो यो हनी सिंह के गाने ‘लव डोस’ से अपने अभिनय की शुरुआत म्यूजिक एल्बम में की थी।

    उर्वशी रौतेला द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘बाग़ जॉनी’, ‘सनम रे’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘काबिल’, ‘हेट स्टोरी 4’, ‘पागलपंती’ जैसी फिल्मो में अभिनय किया है। इसके अलावा उर्वसी ने कुछ शोज में भी अभिनय किया है।

    उर्वशी रौतेला का प्रारंभिक जीवन

    उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 को हरिद्वार, उत्तरखंड में हुआ था। उर्वशी के पिता का नाम ‘मनवीर सिंह’ है और पेशे से वह बिजनसमैन हैं। उनकी माँ का नाम ‘मीरा सिंह’ है और पेशे से वह बिज़नसवूमेन हैं। उर्वशी के एक छोटे भाई हैं जिनका नाम ‘यश रौतेला’ है।

    उर्वशी रौतेला ने अपने स्कूल की पढाई ‘डीएवी स्कूल’, कोट्डवार से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने गार्गी कॉलेज, नई दिल्ली से अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की थी।

    व्यवसाय जीवन

    उर्वशी रौतेला का मॉडलिंग सफर

    उर्वशी रौतेला ने 15 साल की उम्र से ही मॉडलिंग का काम शुरू कर दिया था। उन्होंने सबसे पहले साल 2009 में ‘मिस टीन इंडिया’ का खिताब जीता था। इसके बाद साल 2011 में भी उर्वशी ने ‘इंडियन प्रिंसेस 2011’ का खिताब अपने नाम किया था। इसी साल उर्वसी ने अपना नाम ‘मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ़ द ईयर 2011’ की विजयता के रूप में भी दर्ज किया गया था।

    साल 2012 में उर्वशी ने ‘आई एम शी – मिस यूनिवर्स इंडिया 2012’ का भी ख़िताब जीता था। साल 2015 में भी उर्वशी ने ‘मिस दिवा 2015’ का खिताब अपने नाम किया था। इसी के साथ उन्हें ‘मिस ब्यूटीफुल स्माइल’ का भी ख़िताब मिला था। इसी साल उर्वशी ने ‘मिस यूनिवर्स 2015’ में एक प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया था।

    उर्वशी रौतेला का फिल्मो का सफर

    उर्वशी रौतेला ने साल 2013 से फिल्मो में अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले हिंदी फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘अनिल शर्मा थे और उर्वशी ने फिल्म में ‘मिन्नी’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को सनी देओल, अमृता राव, उर्वशी रौतेला, प्रकाश राज, जोहनी लीवर और राजित कपूर निभा रहे रहे थे। फिल्म में उर्वशी के अभिनय की क्रिटिक्स ने तारीफ की थी लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाई नहीं की थी।

    इसके बाद साल 2014 में उर्वशी ने अपना डेब्यू म्यूजिक विडिओ में भी किया था। उन्होंने पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह के गाने ‘लव डोस’ में अभिनय किया था। इस गाने को दर्शको ने बहुत पसंद किया था।

    साल 2015 की शुरुआत उर्वशी रौतेला ने कन्नड़ फिल्मो में अपने डेब्यू के साथ की थी। उन्होंने ‘ए. पि. अर्जुन’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मिस्टर ऐरावत’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उर्वशी के किरदार का नाम ‘प्रिया’ था। फिल्म में मुख्य किरदार को अभिनेता प्रकाश राज और उर्वशी निभा रहे थे।

    उसी साल उर्वशी ने हिंदी फिल्म ‘भाग जॉनी’ के एक गाने में डांस किया था। इस गाने का नाम ‘डैडी मम्मी’ था। गाने को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और साथ ही उर्वशी के ग्लैमर की भी तारीफ की गई थी।

    साल 2016 में उर्वशी रौतेला ने गायक मीका सिंह और अनुपमा राग के गाने ‘लाल दुपट्टा’ में अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने यो यो हनी सिंह और नेहा कक्कर द्वारा गाए गाने ‘ग`ल बन गई’ में भी अभिनय किया था। इसी साल उन्होंने हिंदी फिल्म ‘सनम रे’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म की निर्देशक ‘दिव्या कोसला कुमार’ थी। फिल्म में उर्वशी ने ‘आकांशा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदार को यामी गौतम, पुलकित सम्राट और उर्वशी ने दर्शाया था।

    उसी साल उर्वशी को एक और फिल्म में देखा गया था जिसका नाम ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ था। इस फिल्म में उन्होंने ‘रागिनी’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने हिंदी फिल्म ‘काबिल’ के एक आइटम गाने में डांस किया था। उस गाने का नाम ‘हसीनो का दीवाना’ था। इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्म में भी अपना डेब्यू किया था। उर्वशी ने बंगाली फिल्म ‘पोरोबाशिनी’ के गाने में डांस किया था। गाने का नाम ‘चालोबे’ था।

    साल 2018 में उर्वशी ने ‘विशाल पांडेय’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘ताशा’ नाम का किरदार दर्शाया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को उर्वशी के अलावा करन वाही, विवान भटेना और गुलशन ग्रोवर निभा रहे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल 260 मिलियन की कमाई के साथ अपना नाम सफल फिल्म के रूप में दर्ज किया था।

    साल 2019 की बात करे तो उस साल उर्वशी रौतेला को हिंदी फिल्म ‘पागलपंती’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘अनीस भाज़मी’ थे और फिल्म में उर्वशी के किरदार का नाम ‘काव्या’ था। फिल्म में मुख्य किरदारों को अनिल कपूर, जॉन अब्राहिम, इलिएना डी’क्रूज़, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा दर्शा रहे हैं। फिल्म को दर्शको ने पसंद किया है।

    उसी साल उर्वशी रौतेला को टोनी कक्कर के गाने ‘बिजली की तार’ में भी देखा गया था।

    उर्वशी के द्वारा अभिनय किए गए शो की बात करे तो उन्होंने साल 2016 में सबसे पहले ‘सेक्स चैट विथ पप्पू & पापा’ में अभिनय किया था। इसके बाद साल 2018 में उन्हें द डांस प्रोजेक्ट’ में भी देखा गया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2016, तसील फैशन एंड लाइफस्टाइल अवार्ड्स द्वारा ‘ब्यूटी ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, एक्सहिबिट टेक अवार्ड्स द्वारा ‘मोस्ट वायरल सेलेब ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, फिल्म ‘सनम रे’ के लिए ‘स्पेशल जूरी मोस्ट प्रोमिसिंग बॉलीवुड एक्टर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, फिल्म ‘मिस्टर ऐरावत’ के लिए ‘बेस्ट डेब्यू फीमेल इन साउथ’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, पंजाबी आइकॉन अवार्ड्स द्वारा ‘एमिनेंट एक्टर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, सिनेमाटिक्स आर्ट्स म्यूजिक अप्प्रेसिएशन अवार्ड्स द्वारा ‘मोस्ट ब्यूटीफुल और मोस्ट प्रोमिसिंग एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, टीओआई ग्लोबल स्पोर्ट्स बिज़नस शो द्वारा ‘ग्लोबल स्पोर्ट्स पर्सनालिटी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2018, गवर्नमेंट एंड टूरिस्ट ऑफ़ अंडमान एंड निकोबार आइलैंड द्वारा ‘यंगेस्ट मोस्ट ब्यूटीफुल वूमेन इन द यूनिवर्स 2018’ का अवार्ड मिला था।

    उर्वशी रौतेला का निजी जीवन

    उर्वशी रौतेला फ़िलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं। उनकी पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में मोमोस, पानी पूरी, दही – वडा, इटैलियन और जापानीस खाना पसंद है। उर्वशी के पसंदीदा अभिनेता ह्रितिक रोशन हैं। अभिनेत्री में उन्हें श्रीदेवी और सुष्मिता सेन पसंद हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    One thought on “उर्वशी रौतेला की जीवनी”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *