Tue. Apr 16th, 2024
    आनंद पिरामल ईशा अम्बानी

    शुक्रवार के दिन, उदयपुर में ईशा अम्बानी और आनंद पिरामल की शादी की रस्मे शुरू हो गयी थी। ये समारोह, चार दिवसीय “अन्ना सेवा” के साथ शुरू हुआ जिसमे विशेष क्षमता वाले 51,000 लोगो को अम्बानी परिवार ने भोग कराया। इस समारोह की तसवीरें इन्टरनेट पर धूम मचा रही हैं। इन लोगो को 10 दिसम्बर तक दिन में तीन बार खाना मिलेगा जिसमे शनिवार और रविवार को होने वाली शादी की रस्में भी शामिल होंगी।

    शुक्रवार के दिन, उद्योगपति मुकेश अम्बानी और उनकी पत्नी नीता ने अजय पिरामल और उनकी पत्नी स्वाति के साथ “अन्ना सेवा” समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह में दूल्हा और दुल्हन यानी आनंद और ईशा भी शामिल थे। उदयपुर के ‘नारायण सेवा संसथान’ में अम्बानी और पिरामल परिवार, इन लोगो से बातचीत करते और खाना खिलाते हुए नज़र आये।

    https://www.instagram.com/p/BrF_r-gHA8T/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BrG01K1g9CZ/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BrGhN2vAHdo/?utm_source=ig_web_copy_link

    उत्सव के दौरान, खासतौर पर ‘स्वदेश बाज़ार’ नाम की एक प्रदर्शनी भी लगेगी जिसमे देश भर के अलग अलग हिस्सों से 108 भारतीय पारम्परिक शिल्प और कला को प्रस्तुत किया जाएगा। ईशा अम्बानी और आनंद पिरामल की शादी, मुंबई में स्थित अम्बानी के बंगले ‘एंटीलिया’ में हिन्दू रीती-रिवाजों से होगी।

    इस शादी में सिनेमा जगत के कई दिग्गजों को भी देखा जा सकता है जिसमे करन जोहर और प्रियंका चोपड़ा शामिल होंगे। खबरें तो ये भी हैं कि अमेरिकन पॉप-सिंगर बेयोंसे इस शादी में परफॉर्म करते हुए भी नज़र आएंगी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *