Thu. Apr 25th, 2024
    भारी बारिश से चाय उत्पादन में कमी

    भारतीय चाय संघ के एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर महीने में हुई भारी बारिश के चलते भारत के असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चाय के उत्पादन में कमी आई है। इस अधिकारी ने चाय बोर्ड के आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी कि सितंबर महीने में असम में केवल 3.1 करोड़ किग्रा. चाय का उत्पादन हुआ। वहीं पश्चिमी बंगाल के डूअर्स और तराई इलाके में प्रतिकूल मौसम के कारण चाय के उत्पादन में 90 लाख टन की कमी देखी गई।

    आपको जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर 2017 तक चाय के कुल उत्पादन का 50 फीसदी उत्पादन केवल असम में हुआ। इस प्रकार 2.3 करोड़ टन चाय उत्पादन का नुकसान हुआ है। भारतीय चाय संघ के इस अधिकारी का कहना है कि अक्टूबर में चाय के उत्पादन में थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिला था, लेकिन जल्द ही सर्दी आने के कारण इस साल चाय के उत्पादन में और ज्यादा गिरावट आ सकती है।

    भारत में चाय उत्पादन का स्तर

    भारत में चाय के हर प्रजातियों की खेती की जाती है। चाय निर्यात के क्षेत्र में पूरी दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। साल 2015—16 के दौरान देश में 123.31 मिलियन चाय का उत्पादन हुआ था।

    वहीं वित्तीय वर्ष 2016-17 में 1.41 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 125.05 करोड़ किलो चाय उत्पादन का उत्पादन हुआ। हालांकि चाय उत्पादन के क्षेत्र में पश्चिमी बंगाल एक प्रमुख भागीदार है जबकि दक्षिण में तमिलनाडु भी प्रमुख चाय उत्पादक राज्य है।

    सम्बंधित खबर : चाय का व्यापार कैसे शुरू करें?