Sat. Apr 20th, 2024
    rain

    लखनऊ ,14 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के आस-पास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश होने के आसार जताए हैं। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है।

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। अगले 24 घंटों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आंशिक बदली छाई रहेगी और बीच-बीच में हल्की बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 28 डिग्री, बरेली का 26 डिग्री, फैजाबाद 27 डिग्री, बहराइच का पारा 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *