Fri. Mar 29th, 2024
    उत्तर प्रदेश

    विषय-सूचि


    इस लेख में आपके जानकारी के लिए, उत्तर प्रदेश के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य लिखे गए हैं।

    उत्तर प्रदेश के राज्य प्रतीक (symbol of uttar pradesh)

    1. उत्तर प्रदेश का राज्य वृक्ष अशोका है।
    2. यहाँ का राज्य फूल पलाश है।
    3. यहाँ का राज्य जानवर दलदल हिरण है।
    4. उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी सारस क्रेन है।

    बुनियादी तथ्य (basic facts about uttar pradesh in hindi)

    1. लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है।
    2. यहाँ लोग हिंदी भाषा में बात करते हैं।
    3. उत्तर प्रदेश की आबादी करीबन 20 करोड़ है।
    4. यहाँ के 70% लोग पढ़े-लिखे होते हैं।
    5. उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं।
    6. यहाँ के पहले मुख्यमंत्री, गोविन्द बलभ पंत थे, और पहले राज्यपाल, सरोजिनी नायडू।
    7. उत्तर प्रदेश द्विसदनीय विधानमंडल (bicameral legislature) द्वारा शासित है।
    8. यहाँ का सबसे ऊँचा पहाड़ शिवालिक पहाड़।
    9. इस राज्य की स्थापना 26 जनवरी, 1950 में हुई थी।
    10. भारत का सबसे ज़्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है।

    ऐतिहासिक तथ्य (historical facts about uttar pradesh in hindi)

    1. मगध, नन्द, मौर्या, और मुग़ल जैसे कई सारे राज घराने, इसी राज्य में हुए थे।
    2. आज़ादी की पहली लड़ाई, मीरट से, मंगल पांडे द्वारा शुरू की गई थी।
    3. उत्तर प्रदेश की राजधानी पहले अलाहाबाद हुआ करती थी। 1920 में इसे लखनऊ बनाया गया था।
    4. अंग्रेज़ों के राज में उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत (united province) कहा जाता था।
    5. मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, मदन मोहन मालवीया, और गोविन्द बलभ पंत, यहाँ के कुछ आवश्यक राजनेता थे।

    भौगोलिक तथ्य (geographical facts about uttar pradesh in hindi)

    1. उत्तर प्रदेश के सीमा पर, 9 राज्य हैं – उत्तर दिशा में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश; पश्चिम में हरयाणा, दिल्ली, और राजस्थान; मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दक्षिण में; और पूर्व में बिहार और झारखंड।
    2. इसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा, नेपाल से मिलती है।
    3. उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है।
    4. लखिमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है।
    5. यहाँ के मुख्य नदी गंगा, यमुना,गोमती और घागरा है। गोमती के अलावा ये सारे नदी, हिमालय से शुरू होते हैं।

    राजनैतिक तथ्य

    1. नौ नवम्बर, 2000 में, उत्तर प्रदेश से कटकर, उत्तराखंड का नया राज्य बना था।
    2. सबसे ज़्यादा लोक सभा और राज्य सभा से सीट्स, उत्तर प्रदेश में पाए जाते हैं।
    3. उत्तर प्रदेश भारतीय राजनीती का केंद्र माना जाता है।
    4. उत्तर प्रदेश से, भारत को आठ प्रधान मंत्री मिले हैं। वे हैं – जवाहरलाल नहर, लाल बहादुर शास्त्री, इंद्रा गाँधी, राजीव
    5. गाँधी, वी.पी सिंह, चंद्रशेखर, अटल बिहारी वाजपाई, और नरेंद्र मोदी।

    सामाजिक और सांस्कृतिक तथ्य

    1. पुराने ज़माने के कई संत इसी राज्य से जुड़े हैं, और यहीं इनका विकास हुआ। जैसे की – भरद्वाज मन, वसिष्टा, विश्वामित्रा, और वाल्मीकि।
    2. ये राज्य सनातनी और हिन्दू धर्म का केंद्र है। रामायण और महाभारत की कहानियाँ इसी राज्य के शहरों से जुड़ी हुई है।
    3. गौतम बुद्ध की पहली देशना उत्तर प्रदेश के सारनाथ में हुई थी।
    4. ये राज्य हिंदी भाषा का केंद्र भी कहलाया जाता है। यहाँ के कई सारे प्रसिद्ध लेखकों ने, हिंदी साहित्य के विकास में अपना योगदान दिया है। उनमें से कबीर दास, तुलसी दास, सूर दास, विष्णु शर्मा, प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा, और हरिवंश राय बच्चन कुछ हैं।
    5. वाराणासी (काशी) को भारत का सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है।
    6. प्रसिद्ध और प्रचलित कुम्भ का मेला भी इसी राज्य में लगता है।
    7. कत्थक यहाँ का मुख्य प्रकार का नृत्य है, और पंडित बिरजू महाराज यहाँ के प्रसिद्ध नर्तकी।
    8. हॉकी के प्रसिद्ध और विख्यात खिलाड़ी ध्यान चंद का जन्म, उत्तर प्रदेश के एक शहर में हुआ था।

    आर्थिक तथ्य

    1. जी.दी.पी. के तौर पर बात किया जाए, तो महाराष्ट्र के बाद, उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति दूसरे स्थान पर है।
    2. गेहूँ, जवार, मक्की, और आलू का सबसे बड़ा उत्पादक उत्तर प्रदेश है।
    3. यहाँ पर बहुत सारे गन्ने पाए जाते हैं। भारत के पुरे गन्ने के फसल में से, आधे से ज़्यादा फसल, उत्तर प्रदेश में उगता है।
    4. भारत में लगभग 72 वध घर हैं, जिनमें से 38 तो उत्तर प्रदेश में ही पाए जाते हैं।
    5. यहाँ के बनारसी साड़ी, पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं, और इनकी मांग लाखों-करोड़ों की है।
    6. उत्तर प्रदेश के एक शहर को पीतल नगरी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ कई सारे पीतल के उपकरण बहुत प्रसिद्ध हैं।
    7. फ़िरोज़ाबाद काँच की चीज़ों के लिए प्रचलित है। यहाँ की काँच से बनी चूड़ियों की काफी मांग है।
    8. कानपूर में लेदर से बने बेल्ट, जूते, बैग, और कई सारे चीज़ बनाते हैं।
    9. कुल मिलाकर, उत्तर प्रदेश के मुख्य उद्योग में से तेल, कागज़ , सीमेंट, पीतल के हस्तशिल्प, काँच की चीज़े, और लेदर के उत्पाद, कुछ हैं।

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *