Thu. Apr 25th, 2024

    उत्तर प्रदेश के कासगंज में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर सप्ताहांत में यहां एक 13 साल के दलित लड़के के साथ दुष्कर्म करने के चलते मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना छह दिसंबर को उस वक्त हुई, जब लड़का अपने पिता के साथ सिकंदरपुर वैश्य थाने में भूमि विवाद मामले के सिलसिले में गया हुआ था।

    आरोपी की पहचान त्रिभुवन सिंह के रूप में की गई है, जो 55 साल का है। आरोपी ने लड़के को पास में स्थित एक भोजनालय में खाना खिलाने के बहाने अपने किराए के मकान में ले गया और वहां उसने उसके साथ दुराचार किया।

    कासगंज के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कहा कि हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

    घुले ने कहा, “प्रथम दृष्टया आरोप सही है। लड़के ने अपने बयान में कहा कि आरोपी कांस्टेबल उसे अपने घर ले गया, और उसे अपने कपड़े उतारने को कहा और फिर उसने उसके साथ दुराचार किया।”

    उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद लड़का भागकर उस पुलिस थाने पहुंचा, जहां उसके पिता बयान दर्ज करा रहे थे। यद्यपि आरोपी का अपने सेवाकाल के दौरान कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है, लेकिन निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मैंने उसे निलंबित कर दिया है।”

    पीड़ित के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने सिंह के खिलाफ पोक्सो और एससी/एसटी अधिनियम से संबंधित धाराओं के अलावा अप्राकृतिक आचरण और दुराचार के लिए भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *