Fri. May 17th, 2024
    अमेरिका रूस उत्तर कोरिया

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया संकट को लेकर फोन पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए बताया कि उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम संकट की स्थिति हल करने को लेकर दोनों नेताओं ने मिलकर काम करने पर चर्चा की। इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था की प्रशंसा के लिए अपने रूसी समकक्ष पुतिन का शुक्रिया अदा भी किया।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के मजबूत आर्थिक अर्थव्यवस्था की प्रशंसा के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का धन्यवाद दिया।

    वहीं क्रेमलिन ने अपने बयान में लिखा है कि कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु मुद्दे को हल करने पर दोनों देशों के नेताओं ने चर्चा की।

    गौरतलब है कि एक दिन पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अमेरिकी बाजार लगातार बढ़ रहे है। यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था में विश्वास दिखाता है। ट्रम्प के जितनी भी विरोधी है उनके लिए मजबूत अर्थव्यवस्था एक मुख्य तथ्य है।

    इतने कम समय में ट्रम्प ने कई सारी उपलब्धियां हासिल की है। इसी पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन को धन्यवाद कहा है। साथ ही दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया संकट को लेकर भी बातचीत की है।

    रूस चाहता है उत्तर कोरिया के साथ शांति वार्ता हो

    गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही रूस ही उत्तर कोरिया का समर्थन करने को कहा था। रूस व अमेरिका के बीच रिश्ते मजबूत नहीं है। लेकिन दोनों नेताओं की एक-दूसरे की तारीफ करना व फोन पर बात करना मजबूत रिश्ते बनने का संकेत है।

    रूस ने कहा था कि उत्तर कोरिया को युद्ध के लिए अमेरिका उकसा रहा है। रूस का मानना है कि उत्तर कोरिया के साथ शांति से वार्ता की जानी चाहिए। साथ ही कहा था कि वो उत्तर कोरिया के साथ कोई रिश्ता नहीं तोड़ेगा।