Thu. Apr 25th, 2024
    उत्तर कोरिया

    अमेरिका की सेना ने पुष्टि की कि उत्तर कोरिया की मिसाइल अमेरिकी मुख्यभूमि पर कही भी प्रहार करने में सक्षम है। ह्वासेओंग- 15 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की अनुमानित रेंज  8000 किलोमीटर है। अमेरिका की सेना ने साल 2019 स्ट्रेटेजिक डाइजेस्ट में पुष्टि की कि कोरिया की मिसाइल अमेरिका की मुख्यभूमि में कही भी हमला करने के काबिल है।

    इसमें उत्तर कोरिया के दावे की पुष्टि की गयी है और विश्लेशको ने चिंता व्यक्त की है कि यह मिसाइल आज तक की सबसे अधिक रेंज की मिसाइल होगी। उत्तर कोरिया ने दावा किया कि 29 नवम्बर 2017 को लांच की गयी मिसाइल की रेंज 2780 मील थी, यह अंतरराष्ट्रीय आन्तरिक प्रणाली से भी ऊपर गया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक,  यह जापान के नजदीक समावेशी आर्थिक क्षेत्र में समुन्द्र में लैंड होने से पहले 590 मील ऊपर उड़ा था। उत्तर कोरिया ने दावा किया कि यह  मिसाइल एक “सुपर लार्ज हैवी वॉरहेड” को ले जाने में सक्षम हैं।” हालाँकि इसके लोड उठाने की क्षमता से सभी अनजान है।

    अमेरिका के ख़ुफ़िया ने मूल्यांकन किया कि उत्तर कोरिया ने पनी बैलिस्टिक मिसाइलों को फिट करने के लिए एक परमाणु वारहेड कीतकनीक को विकसित किया है। यह एक कार्यात्मक, मिसाइल-आधारित परमाणु हथियार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को गुरुवार को लागू किये नए संविधान में आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया के प्रमुख के रूप में राज्य और सैन्य कमांडर नामित किया गया था। अमेरिका के साथ शान्ति वार्ता के मंच पर कोरियाई युद्ध का अधिकारिक अंत भी किया जा सकता हिया।

    राष्ट्रपति ट्रम्प ने उत्तर और दक्षिण कोरिया ने विभाजित करने वाली सीमा पर मुलाकात की थी। ट्रम्प ऐसा करने वाले पहले राष्ट्रपति थे क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दोनों देशों का विभाजन हुआ था। ट्रम्प ने कहा, “उस रेखा के पार जाना एक बड़ा सम्मानजनक था।”

    उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर दोनों पक्षों में अभी मतभेद है। वियतनाम में सम्मेलन के बाद अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बातचीत ठप पड़ गयी थी। इस दौरान कोई संयुक्त बयान जारी नहीं किया गया था। दोनों पक्ष प्रतिबंधों से निजात के मतभेदों को खत्म करने में असफल साबित हुए थे। इसके बाद पियोंगयांग ने कई मिसाइलो का परिक्षण किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *