Fri. Apr 19th, 2024
    ट्रम्प सरकार प्रतिबन्ध

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार ने देश में घुसने वाले विदेशी पर्यटकों पर नए कानून लगा दिया हैं। इसके मुताबिक उत्तर कोरिया, ईरान, चैड, सूडान, सीरिया, सोमालिया, वेनेज़ुएला, यमन और लीबिया के नागरिक अमेरिका में नहीं घुस पाएंगे।

    ट्रम्प ने ट्वीट करके कल इसकी जानकारी दी थी।

    https://twitter.com/realDonaldTrump/status/912101775221706752

    जाहिर है अमेरिका में जब से डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार बनी है, तबसे देश में विदेशी नागरिकों के आगमन पर लगातार प्रतिबन्ध लगाए जा रहे हैं। अपनी चुनावी रैलियों में ट्रम्प ने अकसर इस बात पर जोर दिया था, कि वे मुस्लिम देशों के लोगों को देश में नहीं घुसने देंगे। इसके बाद ट्रम्प ने अपनी सरकार बनने के बाद तुरंत ही नया कानून बना डाला। इसके तहत अमेरिका में ईरान, लीबिया, सीरिया, सूडान, सोमालिया और यमन के नागरिकों पर अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगाया जाए।

    ट्रम्प के इस फैसले का हालांकि काफी विरोध हुआ था, लेकिन इसमें कुछ बदलाव करके इसे पारित कर दिया गया था।

    हाल ही में अमेरिका के लिए उत्तर कोरिया एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है। डोनाल्ड ट्रम्प हरसंभव प्रयास करके उत्तर कोरिया पर दबाव बनाने में लगे हुए हैं। इस विषय में उन्होंने पहले संयुक्त राष्ट्र के तहत उत्तर कोरिया भेजे जाने वाले तेल और कोयले पर प्रतिबन्ध लगाया। अब ट्रम्प ने उत्तर कोरिया के नागरिकों पर अमेरिका में घुसने पर भी प्रतिबन्ध लगा दिया है।

    ट्रम्प के इस फैसले का अमेरिका की जनता और सरकार ने समर्थन किया है। ट्रम्प के ट्वीट करने के बाद लाखों लोगों ने इस फैसले के प्रति अपना समर्थन दिखाया। ट्रम्प ने लिखा, ‘अमेरिका को सुरक्षित बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। हम ऐसे किसी व्यक्ति को देश में आने नहीं देंगे, जिससे हमें किसी भी प्रकार का खतरा हो।’

    अमेरिकी सरकार की सेक्रेटरी रेक्स टिलर्सन ने कहा, ‘राष्ट्रपति अमेरिका के लोगों की सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं।’

    डोनाल्ड ट्रम्प के इस फैसले पर हालाँकि लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने इसका समर्थन किया, वहीँ कई लोगों ने इसका बहिष्कार किया।

    https://twitter.com/ItsBorys/status/912101690240847872

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।