Thu. Apr 18th, 2024
    डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग उन उत्तर कोरिया

    उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में लांच की गयी एक और मिसाइल के बाद अमेरिका में फिर से चर्चाएं बढ़ गयी है। हालिया जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने कहा है कि उत्तर कोरिया पाए सैन्य कार्यवाई अंतिम विकल्प है।

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय की और से कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गे प्रतिबंधों से यदि उत्तर कोरिया के परमाणु अभियान पर कोई असर नहीं पड़ा तो अमेरिका सैन्य कार्यवाई के लिए भी तैयार है।

    उत्तर कोरिया ने कल जापान के ऊपर से एक और मिसाइल लांच की थी। इसके बाद जापान और आसपास के इलाकों में हलचल मच गयी थी। जापान में लोगों को सुरक्षित जगह जाने के आदेश दिए गए थे।

    जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे जो इस समय भारत दौरे पर हैं, उन्होंने कहा था कि यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है। शिंजो अबे ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर उत्तर कोरिया के मुद्दे पर बात की थी।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी जल्द ही उत्तर कोरिया के खिलाफ कार्यवाई करने की सोच रहे हैं। आपको बता दें कि ट्रम्प नवंबर में चीन, दक्षिण कोरिया और जापान का दौरा करेंगे। इस दौरान ट्रम्प उत्तर कोरिया मसले पर चर्चा करेंगे। ट्रम्प के इस दौरे के बाद इस मसले का कुछ हल निकलने के आसार हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।