Fri. Apr 19th, 2024
    डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग उन उत्तर कोरिया

    उत्तर कोरिया ने कल एक मध्यम दुरी की मिसाइल का परिक्षण किया। यह मिसाइल जापान के ऊपर से जाकर प्रशांत महासागर में गिरी। उत्तर कोरिया का कहना है कि यह मिसाइल अमेरिकी सैन्य द्वीप गुआम के लिए थी।

    उत्तर कोरिया के इस कदम से विश्व में एक बार फिर से युद्ध का माहौल बन गया है। उत्तर कोरिया के मिसाइल परिक्षण का अमेरिका ने भी जवाब दिया है। अमेरिका के सुरक्षा सलाहकारों ने एक बैठक बुलाई जिसमे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी शामिल थे। इस बैठक में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के पास सभी विकल्प खुले हैं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर कोरिया को जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया समेत पुरे विश्व के लिए एक खतरा बताया है।

    उत्तर कोरिया ने मिसाइल परिक्षण के बारे में कहा कि, ‘अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सैन्य अभ्यासों का सामना करने के लिए एक मध्यवर्ती सीमा वाली बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) का परीक्षण किया था। इसमें उत्तरी प्रशांत महासागर क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई के पहले कदम के रूप में अमेरिकी राज्य गुआम को “शामिल” किया था।’

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।