Thu. May 16th, 2024
मून जे इन और डोनाल्ड ट्रम्प

दक्षिण कोरिया के यूनिफिकेशन मंत्री किम यों चूल ने मंगलवार को कहा कि “उत्तर कोरिया के साथ परमाणु वार्ता को बहाल करने के लिए कई तरीको पर कार्य किया जा रहा है। मेरे ख्याल से आप सभी को जानना चाहिए कि अमेरिका और उत्तर कोरिया बातचीत बहाल करने के विभिन्न तरीको पर कार्य कर रहा है। हालातो को काबू में रखने के लिए दक्षिण कोरिया और अमेरिका जरुरत को साझा कर रहे हैं।”

उत्तर कोरिया को मानवीय सहायता मुहैया करने की महत्वता को भी किम ने रेखांकित किया था। उन्होंने कहा कि “एक भूखा बच्चा राजनीति को नहीं जानता है।” उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता ठप पड़ी हुई है। दोनों नेताओं के बीच दूसरी परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता बगैर किसी समझौते के खत्म हो गयी थी।

दोनों पक्ष प्रतिबंधो से रिआयत के मतभेदों को सुझाने में नाकाम रहे हैं और दोनों नेताओं ने कोई संयुक्त बयान भी जारी नहीं किया था। इस सम्मेलन के खत्म होने के बाद उत्तर कोरिया ने झल्लाहट में कई कम मारक क्षमता वाली परमाणु मिसाइल का परिक्षण किया था।

प्रतिबंधों के आज़ादी के बदले परमाणु निरस्त्रीकरण की तरफ बढ़ने के लिए रज़ामंद है। किम जोंग उन ने वांशिगटन पर बदनीयत से कार्य करने का आरोप लगाया था और इस साल के अंत तक का वक्त दिया है।

उत्तर कोरिया ने बुधवार को दो शार्ट रेंज मिसाइल को दागा था। इन्हे उत्तरा पियोंगन प्रान्त के कुसंग से लांच किया गया था। यह मिसाइल ने पूर्व की तरफ 270 से 420 किलोमीटर तक उड़ान भरी थी। एक हफ्ते में यह पियोंगयांग का दूसरा ऐसा कार्य है, साल 2017 के बाद उत्तर कोरिया ने कोई भी मिसाइल को लांच नहीं किया था।

 

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *