Fri. Mar 29th, 2024
    सिंगापुर सम्मेलन के दौरान किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रम्प

    उत्तर कोरिया और अमेरिका के मध्य प्रतिबंधों को हटाने और परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर संघर्ष जारी है। अमेरिकी राजदूत ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया के साथ अमेरिका भरोसे में वृद्धि करने के लिए पहल को तत्पर है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प प्रशासन उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों का त्याग करने के लिए रजामंद करने का हर संभव प्रयास कर रहा है।

    इसी वर्ष जून में डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग उन के मध्य ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था। इसके बाद दोनों देश एक-दूसरे को कोसते दिखाई दे रहे हैं, दोनों तरफ से परमाणु निरस्त्रीकरण की बातचीत ठप पड़ी है। आलोचकों के मुताबिक किम जोंग उन ने कोई ठोस प्रतिबद्धता नहीं दिखाई थी आर वह परमाणु आर्सेनल का समर्पण करने के भी इच्छुक नहीं है।

    निजत की मंशा अभी नहीं

    उत्तर कोरिया के अमेरिकी राजदूत स्टेफेन बिएगुन ने कहा कि अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों से पियोंगंग को अभी निजात देने का कोई इरादा नहीं है। बहरहाल, उत्तर कोरिया के साथ हुई बातचीत पर विश्वास में वृद्धि के लिए अमेरिका अन्य प्रक्रियाओं के लिए तैयार है।

    पहल के कई विकल्प

    उन्होंने कहा कि हमारे समक्ष पहल करने के कई मुद्दे हैं, हम परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सके है। हाल ही अमेरिका के राज्य सचिव माइक पोम्पेओ ने डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग उन की मुलाकात आगामी वर्ष की शुरुआत में संभव होने का ऐलान किया था।

    अमेरिकी राजदूत ने पहल की अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने इससे पूर्व ऐलान किया था कि मानवीय सहायता के लिए अमेरिका उत्तर कोरिया से ट्रेवल प्रतिबन्ध को हटाने पर विचार कर रहा हैं।

    दक्षिण कोरिया की यात्रा

    उत्तर कोरिया में अमेरिकी सहायता समूहों के होने की बात को ट्रम्प प्रशासन ने खारिक कर दिया था। अमेरिका ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किम सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। अमेरिकी राजदूत ने दक्षिण कोरिया के समकक्षी के साथ मुलाकर कर उत्तर कोरिया की योजना के बाबत बातचीत की थी।

    मानवधिकार का उल्लंघन

    अमेरिका ने रविवार को उत्तर कोरिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर मानवधिकार उलंघन के कारण प्रतिबन्ध लगाये थे। उत्तर कोरिया के अधिकारी ने कहा कि पियोंयांग के साथ अमेरिका के साथ रिश्तों को सुधारने के डोनाल्ड ट्रम्प के प्रयासों की उत्तर कोरिया सराहना करता है। लेकिन अमेरिका की इन हरकतों से दोनों राष्ट्रों के सम्बन्ध पिछले साल जैसे हो जायेंगे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *