Fri. Apr 19th, 2024
    Esha Deol biography in hindi

    ईशा देओल भारतीय फिल्मो की जानी मानी अभिनेत्री हैं। ईशा ने हिंदी फिल्मो के अलावा तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मो में भी अभिनय किया है। उन्होंने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत एक मॉडल के रूप से की थी। उन्होंने पहले तो कुछ समय तक मॉडलिंग का काम किया था और फिर उसके बाद साल 2002 में फिल्मो में डेब्यू किया था।

    ईशा देओल द्वारा अभिनय की गई फिल्मो की बात करे तो उन्होंने कोई मेरे दिल से पूछे, ना तुम जानो ना हम, चुरा लिया है तुमने, धूम, नो एंट्री, शादी नंबर 1, प्यारे मोहन, संडे, वन तवो थ्री, तेल्ल मी ओ खुदा, जस्ट मैरिड, किल देम यंग जैसी फिल्मो में अभिनय किया था।

    उन्होंने अपने अभिनय की वजह से कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया है। फिल्म जगत के बड़े सूवेर्स्टर की बेटी होने बाद भी ईशा ने अपनी व्यवसाय की शुरुआत अपने ही बलबूते पर शुरू की थी।

    ईशा देओल का प्रारंभिक जीवन

    ईशा देओल का जन्म 2 नवंबर 1981 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। ईशा का पूरा नाम ‘ईशा धर्मेंदर देओल’ है। ईशा के पिता का नाम ‘धर्मेंदर’ हैं जो हिंदी फिल्मो में वीरू नाम से मशहूर हैं। उनकी माँ का नाम ‘हेमा मालिनी’ है और इन्हे सभी ‘बसंती’ नाम से जानते हैं। ईशा के माता पिता, दोनों ही हिंदी फिल्मो में बहुत बड़े अभिनेता और अभिनेत्री हैं।

    ईशा की एक छोटी बहन हैं, जिनका नाम ‘अहाना देओल’ है। अभिनेता ‘सनी देओल’ और ‘बॉबी देओल’ ईशा के सौतेले भाई हैं। अभिनेता ‘अभय देओल’ उनके चचेरे भाई लगते हैं। ईशा अपने पापा की तरफ से एक पंजाबी परिवार में जन्मी थीं और उनकी माँ तमिलियन है। ईशा को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल भाषा भी अच्छे से बोलनी आती है। ईशा ने अपने स्कूल की पढाई मुंबई में ही पूरी की थी।

    इसके बाद उन्होंने ‘मीठीबाई कॉलेज’, मुंबई से अपने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने अपने स्कूल के दौरान ही फुटबॉल खेलना शुरू किया था। वो अपने फुटबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। ईशा ने मॉडलिंग की शुरुआत अपने कॉलेज के दिनों में ही शुरू कर दी थी।

    ईशा देओल का व्यवसायिक जीवन

    साल 2002 में ईशा देओल ने अपने माँ पापा के व्यवसाय को ही अपना व्यवसाय चुना था। उन्होंने फिल्मो में अभिनय करने की शुरुआत उसी साल से की थी। ईशा की पहली डेब्यू फिल्म ‘विनय शुक्ला’ द्वारा निर्देशित रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछो’ थी। इस फिल्म में ईशा के साथ मुख्य किरदार को ‘आफताब शिवदसानी’ ने निभाया था। इसी के साथ फिल्म में सहायक किरदारों को अनुपम खेर, संजय कपूर और जया बच्चन ने दर्शाया था।

    ईशा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप हो गई थी। फिल्म को दर्शको ने बिलकुल पसंद नहीं किया था। हालांकि क्रिटिक्स द्वारा फिल्म को तो नहीं लेकिन ईशा देओल के अभिनय को थोड़ी बहुत सराहना मिली थी। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू’ का अवार्ड मिला था। ईशा की दूसरी फिल्म का नाम ‘ना तुम जानो ना हम’ था, जिसके निर्देशक ‘अर्जुन सबलोक’ थे। यह फिल्म दो लड़को और एक लड़की के प्यार को दर्शा रही थी। इस फिल्म में ईशा के साथ सैफ अली खान और ह्रितिक रोशन ने मुख्य किरदारों को निभाया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में सीधा फ्लॉप लिस्ट में शामिल हुई थी।

    फिल्म को दर्शको ने पसंद नहीं किया था और नाही क्रिटिक्स द्वारा फिल्म को कोई तारीफ़ मिली थी। हालांकि ईशा के अभिनय को इस फिल्म में भी क्रिटिक्स ने सराहा था और यहाँ तक भी कहा था की वो अपनी माँ की जैसी एक काबिल अभिनेत्री हैं। उस साल की ईशा की तीसरी और आखरी फिल्म संजय छेल द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म ‘क्या दिल ने कहा’ थी। इस फिल्म में ईशा ने तुषार कपूर के साथ अभिनय किया था। ईशा देओल की यह तीसरी फिल्म थी, जो लगातार फ्लॉप लिस्ट में शामिल हुई थी।

    साल 2003 की बात करे तो उस साल ईशा देओल को तीन फिल्मो में देखा गया था। उस साल की ईशा की पहली फिल्म अनुराज बासु द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कुछ तो है’ थी। इस फिल्म में ईशा के साथ मुख्य किरदार को तुषार कपूर और अनीता हसानदानी ने निभाया था। फिल्म को सिनेमा घरो में कुछ खास पसंद नहीं किया गया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप लिस्ट में शामिल हुई थी। ईशा की इस साल की दूसरी फिल्म का नाम ‘चुरा लिया है तुमने’ था। इस फिल्म में ईशा के साथ अभिनेता ‘ज़ायेद खान’ ने अभिनय किया था।

    फिल्म को दर्शको ने बिलकुल पसंद नहीं किया था और नाही इसे क्रिटिक्स द्वारा पसंद किया गया था। ईशा देओल की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप लिस्ट में ही शामिल हुई थी। यहां तक के सफर में ईशा देओल की एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई करने में सफल नहीं हुई थी। इसके बाद इस साल ईशा की तीसरी फिल्म ‘एलओसी कारगिल’ थी। इस फिल्म में ईशा के साथ कई और कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म में ईशा की जोड़ी अभिनेता ‘अभिषेक बच्चन’ के साथ दर्शाई गई थी। इस फिल्म में वैसे ईशा का एक तरह से कैमिओ किरदार ही था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में शानदार कमाई की थी।

    साल 2003 की यह फिल्म, उसी साल की छठि सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म के रूप में दर्ज हुई थी। साल 2004 में ईशा ने तमिल फिल्मो में अपना डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म का नाम ‘आयता इज़हुथु’ था। फिल्म में ईशा ने फ्रेंच टीचर का किरदार अभिनय किया था और उनके साथ अभिनेता सुरिया ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। ईशा की पहली ही तमिल फिल्म बॉक्स ऑफिस में हिट हुई थी।

    साल 2004 की ईशा की पहली हिंदी फिल्म ‘युवा’ थी। यह फिल्म उनकी तमिल ‘आयता इज़हुथु’ का ही रीमेक थी। फिल्म में ईशा ने वही किरदार निभाया था, लेकिन इस हिंदी रीमेक फिल्म में ईशा अभिनेता अजय देवगन के साथ दिखी थी। ईशा की यह एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप हुई थी।

    साल 2004 में ईशा की दूसरी फिल्म का नाम ‘धूम’ था। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसमे ईशा को अभिनेता ‘उदय चोपड़ा’ की गर्लफ्रेंड के रूप में देखा गया था। फिल्म में मुख्य किरदारों के रूप में जॉन अब्राहिम, अभिषेक बच्चन, रिमी सेन, ईशा देओल और उदय चोपड़ा को देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन शुरुआत की थी। देखते ही देखते फिल्म ने अपना नाम सुपर हिट फिल्मो की लिस्ट में भी दर्ज किया था। इस फिल्म में किए गए अभिनय के लिए क्रिटिक्स ने ईशा की बहुत तारीफ की थी और साथ ही फिल्म को भी बहुत पसंद किया गया था। यह फिल्म उस साल की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म के रूप में सामने आई थी।

    साल 2005 में ईशा देओल को सबसे पहले ‘कृष्णा वामसी’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘इंसान’ में देखा गया था। इस फिल्म में ईशा ने अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन, और लारा दत्ता के साथ अभिनय किया था। फिल्म में ईशा की जोड़ी अक्षय के साथ दर्शाई गई थी। ईशा की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में असफल रही थी। इसके बाद उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘मैं ऐसा ही हूँ’ में अभिनय किया था। यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म ‘आई एम सैम’ का रीमेक थी। ईशा की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और सीधा फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो गई थी।

    साल 2007 में ईशा को राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डार्लिंग’ में देखा गया था। इस फिल्म में ईशा ने फरदीन खान और ईशा कोप्पिकर के साथ मुख्य किरदार को निभाया था। ईशा देओल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में ठीक ठाक सफल हुई थी और साथ ही फिल्म को क्रिटिक्स ने भी पसंद दिया था। वैसे क्रिटिक्स ने ईशा देओल के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा था की “ईशा देओल का अभी तक यह सबसे बेहतर अभिनय था।”

    साल 2007 में ही ईशा को एक बार फिर अभिनेता ‘अजय देवगन’ के साथ फिल्म ‘कैश’ में देखा गया था। इस फिल्म में भी कई सारे कलाकारों ने अभिनय किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में ठीक ठाक कमाई करने में सफल रही थी। साल 2008 में ईशा को पहली बार किसी आइटम गाने पर डांस करते हुए देखा गया था। ईशा ने फिल्म ‘संडे’ में अभिनेता अजय देवगन के साथ एक आइटम गाने पर डांस किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘हाईजैक’ में देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने कुछ समय तक फ़िल्मो की दुनिया से दूर रहना का फैसला लिया था।

    साल 2008 में एक फिल्म में अभिनय करने के बाद, ईशा को सीधा साल 2011 में फिल्म ‘टेल मी ओ खुदा’ में देखा गया था। यह फिल्म ईशा की माँ ‘हेमा मालिनी’ द्वारा ही निर्देशित और निर्मित की गई फिल्म थी। इस फिल्म में ईशा का किरदार मुख्य था और साथ ही फिल्म में अर्जन बाजवा, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना और धर्मेंदर को भी देखा गया था। साल 2015 में ईशा ने कन्नड़ फिल्मो में भी अपना डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म का नाम ‘केयर ऑफ़ फुटपाथ 2’ था। साल 2018 में भी ईशा को एक शॉर्ट फिल्म ‘कैकवाँक’ में देखा गया था।

    ईशा देओल का निजी जीवन

    ईशा देओल के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने बिजनसमैन ‘भरत तख्तानी’ को सबसे पहले डेट किया था। इन दोनों  ने एक दूसरे का साथ कई सालो तक दिया था। साल 2012 में उन्होंने एक दूसरे के इस रिश्ते को शादी के बंधन में बांधा था।

    अप्रैल 2017 में ईशा और भरत ने मीडिया को बताया था की ईशा अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उसी साल अक्टूबर में ईशा ने हिंदुजा हॉस्पिटल में अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम ‘रध्या’ रखा गया था।

    साल 2019 में ईशा ने अपनी दूसरी बेटी को भी जन्म दिया था, जिसका नाम ‘मिराया’ रखा था। ईशा के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो सबसे ज़्यादा ईशा को फुटबॉल खेलना पसंद हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *