Thu. Mar 28th, 2024
    ईशा अंबानी शादी

    सितम्बर में मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी की शानदार सगाई के बाद अब उन दोनों की शादी की तारीख भी तय हो गई है।

    12 दिसंबर को अम्बानी के निवास स्थान पर दोनों की शादी धूमधाम से होगी। अम्बानी की ओर से जारी व्यक्तव में कहा गया कि शादी उनके निवास से ही होगी और पुरे रीति रिवाज और भारतीय संस्कृति के साथ होगी।

    शादी से पहले दोनों परिवार उदयपुर में मेहमानो के लिए वेलकम पार्टी रखेंगे। जहाँ राजस्थानी शानो शौकत के साथ प्री वेडिंग पार्टी होगी। अम्बानी और पीरामल परिवार की ओर से एक साझा वक्तव्य ये जानकारियां दी गई।

    सोमवार को अम्बानी परिवार अपनी बेटी की शादी की कार्ड के साथ मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में आशीर्वाद लेने गए थे।

    सितम्बर में इटली के लेक कोमो में ईशा और आनंद की सगाई पुरे धूमधाम से हुई थी जिसमे बॉलीवुड के कई सितारे सम्मिलित सम्मिलित हुए थे।

    पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल ने ईशा अम्बानी को महाबलेश्वर के एक मंदिर में प्रपोज किया था। उसके बाद मई में उनकी शादी से पहले के रस्म शुरू हो गए थे। मई महीने में अम्बानी के निवास अंतिला में घोर-दाना की रस्म निभाई गई थी।

    आनंद और ईशा दोनों अपना फैमिली बिजनेस संभालते हैं। ईशा जून में स्टैनफोर्ड बिजनेस स्कूल से MBA करने के बाद रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल से जुडी।

    जबकि हारवर्ड बिजनेस स्कूल से अपनी पढाई पूरी करने के बाद आनंद पीरामल ने राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में हेल्थकेयर स्टार्टअप शुरू किया।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *