Thu. May 9th, 2024
ivanka trump nikki haley

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प विश्व बैंक की अगली प्रमुख बनने की दौड़ ने सबसे आगे दिख रही है। इवांका ट्रम्प विश्व बैंक की अगली अध्यक्ष बन सकती हैं। इवांका अभी व्हाइट हाउस में वरिष्ठ सलाहकार है। वह विश्व बैंक के मौजूदा अध्यक्ष जिम योंग किम का स्थान लेंगी।

ख़बरों के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निकी हेली भी इस रेस है जो विश्व बैंक की अगली संभावित अध्यक्ष बन सकती हैं। गुरूवार को विश्व बैंक की समिति ने सूचना जारी कर बताया कि इस पद के लिए आवेदन अगले माह से स्वीकार किये जायेंगे और आगामी अप्रैल में नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी।

विश्व बैंक के मौजूदा अध्यक्ष किम अमेरिका के पहले प्रतिनिधि थे, जिन्होंने विश्व बैंक का चुनाव लड़ा था, उन्होंने साल 2012 में यह चुनाव लड़ा था। बैंक की समिति ने कहा कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष, योग्यता के आधार पर और पारदर्शी होगी। इस बात ख़ास ख्याल रखा जायेगा कि अमेरिका के इतर उम्मीदवारों को किनारे न किया जाए।

अमेरिका इस समय विश्व बैंक का सबसे बड़ा साझेदार है और इसकी स्थापना के बाद अपना ही अध्यक्ष नियुक्त करता हैं। इस संस्थान की स्थापना दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हुआ था। किम पहले अमेरिकी थे जिन्होंने साल 2012 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था।

By कविता

कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *