Thu. Mar 28th, 2024
    इराक

    इराक में रविवार की रात को सुरक्षा बलों की प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसक झड़प के कारण मृतक और घायल प्रदर्शनकारियों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। इराक के आंतरिक मंत्रालय ने मृतकों की संख्या 104 बताई है लेकिन हिंसा के कारण इस संख्या में वृद्धि होने का भय है।

    इराक के सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी

    इराक की राजधानी के केंद्र और पूर्व में हताहत को रिपोर्ट किया गया है और जारी संघर्ष के कारण तहरीर स्क्वायर के नजदीक काफी हिंसा हुई थी। बग़दाद के दक्षिण पूर्वी शहर नसीरियाह में करीब 36 लोग जख्मी हुए थे। दक्षिण में अल दिवानियाह में असंख्य प्रदर्शनकारी घायल हुए थे और दर्जनों को हिरासत में लिया गया है।

    आंतरिक मंत्रालय ने इंटरनेट पर पाबन्दी और ग्रीन जोन को बंद करने का ऐलान किया था। हालाँकि दिन में कर्फ्यू को हटा दिया गया था। रविवार को लगातार छठे दिन सरकार विरोधी प्रदर्शन का दौर जारी था जिसकी शुरुआत बीते सप्ताह जन सुविधाओं के अभाव, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के कारण शुरू हुआ था।

    बयान के मुताबिक, परिषद् ने जोर दिया कि नागरिको, सार्वजानिक और निजी संपत्ति की रक्षा के लिए पर्याप्त कार्रवाई की जाये। प्रदर्शनकारियों की वैध मांगो को पूरा करने के लिए सरकार सभी प्रयास करेगी। नसीरियाह, दिवानियाह और बसरा में प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।

    इन्टरनेट पर पाबन्दी के बाद देश में तनाव काफी बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियो के बीच संपर्क को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है और उन्हें प्रदर्शन से सम्बंधित किसी भी फुटेज को पोस्ट करने के लिए रोका जा रहा है।

    इस प्रदर्शन में 363 सुरक्षा सदस्यों सहित 1952 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। इराक ने साल 2017 में इस्लामिक स्टेट पर जीत का ऐलान कर दिया था लेकिन देश के खोये भागो को वापस लेने में असमर्थ रही थी

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *