Sat. Apr 20th, 2024
    इमरान खान

    पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री इमरान खान और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के मामले और अन्य मामले पर फ़ोन पर चर्चा की थी। क्राउन प्रिंस और प्रधानमन्त्री के बीच यह चौथी दफा फ़ोन पर बातचीत है।

    भारत ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया था और इससे तनाव काफी हद तक बढ़ गया था। संयुक्त अरब अमीरात में नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान “आर्डर ऑफ़ जायेद” से नवाजा गया था। नरेंद्र मोदी ने बीते महीने यूएई की अधिकारिक यात्रा की थी।

    इस्लामाबाद ने यूएई के इस कदम की आलोचना की थी और उसके सीनेट के चेयरमैन सादिक संज्रानी ने यूएई की यात्रा से पूर्व प्रदर्शन का विकल्प दिया था। यूएई इस्लामिक सहयोग सगठन का पहला सदस्य है जिसने कश्मीर मामले पर भारत का समर्थन किया है।

    दोनों राष्ट्रों के बीच संबंधो में विस्तार के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। कश्मीर पर पाकिस्तान अरब दुनिया का समर्थन पाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री के दफ्तर ने बयान में कहा कि “खान ने अल नहयान को कश्मीर की स्थिति पर चर्चा के लिए कॉल किया था।”

    डॉन न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुरैशी ने कहा कि “अमेरिका कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को इच्छुक था, लेकिन नई दिल्ली वाशिंगटन की मध्यस्थता को स्वीकार करने को तैयार नहीं हुई थी।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *