Thu. Mar 28th, 2024
    हज यात्रा

    सऊदी अरब ने लोकतान्त्रिक गणराज्य कांगो के श्रद्धालुओं के वीजा को इबोला के फैलने के भय से निलंबित कर दिया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को ऐलान किया कि “कांगो से आने वाले श्रद्धालुओं के वीजा को निलाबित कर दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य ठीक रह सके।”

    हाला ही में विश्व स्वास्थ्य संघठन ने ऐलान किया था कि कांगो के पूर्वी उत्तर किवू और इतुरी प्रान्तों में इबोला फ़ैल गया है और इस जन स्वास्थ्य इमरजेंसी अंतरराष्ट्रीय चिंता बन चुकी है। हालाँकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगो आवेदनों को खारिज किया गया है।

    कांगो की जनसँख्या का तीन प्रतिशत भाग मुस्लिम है और इन्होने अगले महीने सऊदी अरब में वार्षिक हज में शम्मिल होने के लिए आवेदन किया था। रियाद का ऐलान तब आया जब विश्व स्वास्थ्य संघठन ने ऐलान किया कि अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषणा की गयी है लेकिन इबोला के कारण सीमा के नजदीक किसी भी देश को व्यापार और यात्रा पर कोई पाबन्दी नहीं लगानी चाहिए।

    साथ ही अफ्रीका या अन्य देशों की सरकारों से आग्रह किया कि इस निर्णय की प्रतिक्रिया में घबराने की जरुरत नहीं है। इस बीमारी के कारण 1700 से अधिक लोगो ने अपनी जान गंवाई है और इसमें से दो तिहाई इबोला से ग्रसित थे। इबोल का फैलाव बीते अगस्त में शुरू हुआ था। यह जानकारी कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

    सल्तनत ने गुइनेआ, सिएरा लियॉन और लाइबेरिया के श्रद्धलुओं के आवेदनों  को ख़ारिज कर दिया है, यह तीन मुल्क इबोला की भयंकर बीमारी से सबसे अधिक पीड़ित हैं। कुछ वर्ष पूर्व पश्चिमी अफ्रीका में इबोला की महामारी फैली थी,इस दौरान भी सऊदी अरब ने वीजा को निलंबित किया था। इसमें 11000 से अधिक लोगो की मौत हुई थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *