Sat. Apr 20th, 2024
    इंद्रा नूयी विश्व बैंक

    एक प्रमुख अमेरिकी अखबार के अनुसार, इंद्रा नूई जोकी पेप्सिको की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुकी हैं, उन्हें व्हाईटहाउस द्वारा विश्व बैंक के प्रेसिडेंट पद का अधिकारी माना जा रहा है। वाइट हाउस प्रशासन के एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रा के अलावा ट्रेजरी डिपार्टमेंट के अधिकारी डेविड मालपास और ओवरसीज प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के सीईओ रे वॉशबर्न का नाम भी आगे है।

    वर्ल्ड बैंक की चयन प्रक्रिया से अवगत कुछ लोगों ने बताया की यह अभी शुरूआती दौर में है एवं अक्सर ऐसा होता है की आखिरी तक पहुँचने तक कई दावेदारों का उन्मूलन कर दिया जाता है।

    किम ने तीन साल पहले छोड़ा कार्यकाल :

    विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष जिम योंग किम ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह एक निजी निवेश फर्म में शामिल होने के लिए फरवरी में अपने पद से हट जाएंगे। उनका अनपेक्षित प्रस्थान उनके कार्यकाल के अंत से लगभग तीन साल पहले हुआ हो गया है। उनका कार्यकाल साल 2022 में खत्म हो रहा था। माना जा रहा है कि कई मामलों में ट्रंप प्रशासन के साथ मतभेद होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। इसलिए जल्द से जल्द इस पद को दुबारा भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों की खोज जारी है।

    इवंका ट्रम्प क्यों नहीं बन सकती प्रेसिडेंट :

    कुछ समय पहले यह खबर आ रही थी की डोनाल्ड ट्रम्प अपनी बेटी इवानका ट्रम्प को ही वर्ल्ड बैंक की प्रेसिडेंट बनाने वाले हैं लेकिन इसके बाद पता चला की इवांका चुनाव करने वाली कमिटी की सदस्य हैं एवं वे प्रेसिडेंट नहीं बन सकती हैं। अतः इसके बाद से विभिन्न बड़े ओहदे के लोगों को प्रेसिडेंट के पद देने पर विचार किया जा रहा है।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने ‘नूई को प्रशासनिक सहयोगी बताया है। उल्लेखनीय है कि इवांका विश्वबैंक के नये प्रमुख के लिए नामांकन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रही हैं।

    इंद्रा नूई के बारे में जानकारी :

    63 साल की नूयी पिछले साल पेप्सीको से रिटायर हुई थीं। 12 वर्षों तक पेप्सिको की सीईओ रहीं इंदिरा नूयी ने 3 अक्टूबर को अपना पद छोड़ा। वह पिछले 24 साल से इस कंपनी से जुड़ी थीं और साल 2006 में वो कंपनी की पहली महिला सीईओ बनी थीं। हालांकि वो 2019 तक कंपनी की चेयरमैन बनी रहेंगी।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *