Fri. Apr 19th, 2024
    इंडिगो

    इंडिगो ने दिवाली के उपलक्ष में एक बेहद जबर्दस्त ऑफर अपने यात्रियों के सामने पेश किया है। इसके तहत इंडिगो ने त्योहारों के सीजन में अपने यात्रियों के लिए सस्ती टिकटें उपलब्ध लेकर आई है।

    इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए 3 दिन की सेल के तहत 899 रुपये से शुरू होने वाली टिकटें उपलब्ध कराई हैं। इंडिगो की यह सेल 24 अक्तूबर से 26 अक्टूबर तक चलेगी। वहीं इस सेल के तहत टिकट खरीदने पर यात्री 8 नवंबर 2018 से 15 अप्रैल 2019 तक सफर कर सकेंगे।

    इंडिगो ने अपनी इस सेल के तहत कुल 10 लाख सीटें उपलब्ध करवाईं है, जिसके चलते ये सभी आम किराए से काफी कम कीमत पर उपलब्ध होगी।

    इंडिगो के चीफ़ कमर्शियल ऑफिसर विलियम बौल्टर ने इसकी जानकारी देते हुए मीडिया को बताया है कि दिवाली भारत के सबसे ज्यादा मनाये जाने वाले त्योहारों में से एक है, ऐसे में दिवाली को लेकर इंडिगो ने भारतीय यात्रियों के लिए ये छोटा सा उपहार पेश करने की कोशिश की है।

    विभिन्न रूटों पर यात्रियों को इस दर पर टिकटें मिलेगी-

    इंडिगो ने दिवाली के उपलक्ष में सस्ते किराये पर करीब 10 लाख सीटें उपलब्ध कराई हैं।
    इंडिगो ने दिवाली के उपलक्ष में सस्ते किराये पर करीब 10 लाख सीटें उपलब्ध कराई हैं।

    इसके तहत यात्री इंडिगो को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। यात्रियों को याद रखना होगा कि इंडिगो की यह सेल 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के तक ही है। इसके बाद यात्रियों को टिकट बुकिंग पर यह अतिरिक्त छूट नहीं मिल पाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *