Thu. Apr 25th, 2024
    इंटरपोल अध्यक्ष मेंग हॉन्गवेई

    इंटरपोल अध्यक्ष मेंग हॉन्गवेई शुक्रवार को गायब हो गए थे। आधिकारिक सूचना के मुताबिक मेंग हॉन्गवेई को पूछताछ के लिए चीनी विभाग ले जाया गया था। चीनी मंत्री को गायब करने की मंशा को आधिकारिक सूचना ने जाहिर नहीं किया।

    शुक्रवार को मेंग हॉन्गवेई की पत्नी की शिकायत के बाद फ्रांस की पुलिस ने मंत्री को ढूंढ़ने के लिए जांच शुरू कर दी थी। मेंग हॉन्गवेई की पत्नी के मुताबिक वह चीन की यात्रा के दौरान गायब हो गए थे।

    चीनी सुरक्षा मंत्रलय और विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। चीनी क़ानून के मुताबिक संदिग्ध के परिवारजनों को 24 घंटे बाद सूचना दे दी जाती है लेकिन मेंग हॉन्गवेई के मसले पर ऐसा नहीं किया गया।

    चीनी सूत्रों के मुताबिक मेंग हॉन्गवेई को प्लेन के लैंड होते ही चीनी विभाग ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए ले गए।

    मेंग हॉन्गवेई नवंबर 2016 से इंटरपोल के चयनित अध्यक्ष है जिनका कार्यकाल 2020 में पूरा होगा। इससे पूर्व वह जनसुरक्षा मंत्रालय में उप मंत्री के पद पर तैनात थे। साथ ही वह नेशनल नारकोटिक्स कण्ट्रोल कमीशन के उपाध्यक्ष और चीन के नेशनल काउंटर टेररिज्म के निदेशक भी थे।

    चीन का जन सुरक्षा मंत्रालय के इंटरपोल निदेशकों में उप-मंत्री का दर्जा दे रखा है। मेंग हॉन्गवेई ने बीते अप्रैल में कम्युनिस्ट पार्टी कमिटी से अपनी सीट गवां दी थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *