Tue. Apr 23rd, 2024
    बाबा राम रहीम मिले मृत्यु दंड

    वाराणसी में अस्सी घाट पर साधुओं का मानना है कि बाबा राम रहीम आस्था के नाम पर कलंक हैं। इन साधुओं के मुताबिक बाबा रहीम को मृत्यु दंड देना चाहिए।

    आपको बता दें कि आज अदालत राम रहीम को सजा सुनाएगी। 25 अगस्त को अदालत ने राम रहीम को दोषी पाया था। उसके बाद बाबा को रोहतक जेल ले जाया गया था।

    बलात्कार के मामले में किसी भी दोषी को सात साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। ऐसे में यह देखना होगा कि बाबा को कौनसी सजा सुनाई जाती है। पंचकूला में हुई हिंसा से सबक लेते हुए प्रशासन ने आज कड़े इंतज़ाम किये हैं। रोहतक जेल के आस पास काफी तैनाती की गयी है। पुलिस को किसी भी उपद्रवी को देखते ही गोली मार देने के आदेश दिए गए हैं।

    आगे पढ़ें : कुछ ही देर में बाबा राम रहीम पर सुनाया जाएगा फैसला

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।