Thu. Apr 25th, 2024
    Aashim Gulati biography in hindi

    आशिम गुलाटी हिंदी टीवी सीरियल और फिल्मो के अभिनेता हैं। इन्होने एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इन्होने टीवी सीरियल में अपने अभिनय की शुरुआत 2015 से की थी। फिल्मो में इन्होने 2016 में डेब्यू किया था। इन्होने 2015 में सीरियल ‘गुलमोहर ग्रैंड’ से अभिनय करना शुरू किया था। इन्होने थिएटर में भी अभिनय किया था और फिर मुंबई अभिनेता बनने के लिए आने का फैसला किया था।

    इन्होने अपने बचपन में ही अभिनेता बनने का फैसला किया था। इन्होने अपने लुक्स की वजह से जल्द ही टीवी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया था। टीवी सीरियल और फिल्मो के अलावा आशिम को हॉटस्टार के वेब सीरीज में भी देखा गया था। इन्होने ‘होस्टेजेस’ नाम के वेब सीरीज में अभिनय किया था।

    आशिम गुलाटी का प्रारंभिक जीवन

    आशिम गुलाटी का जन्म 15 सितम्बर 1990 को दिल्ली में हुआ था। यह अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते थे। इनके परिवार की जानकारी फिलहाल अभी किसी को मालूम नहीं है। आशिम ने अपने स्कूल की पढाई ‘केंद्रीय विद्यालय’ से पूरी की थी। इन्होने ‘मायो कॉलेज’, अजमेर, राजस्थान से अपने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी। अपने कॉलेज के दौरान ही आशिम ने प्लेस और ड्रामा कार्यक्रम में भाग लेना शुरू कर दिया था।

    आशिम जब 6 क्लास पढ़ते थे तभी से उन्होंने अभिनेता बनने का सोच लिया था। अपने कॉलेज के दौरान ही उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत भी कर दी थी। आशिम ने अपनी पढाई ख़त्म करने के बाद, अपने अभिनेता बनने के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आने का फैसला लिया था। अपनी मेहनत की वजह से उन्होंने जल्द ही टीवी सीरियल में अभिनय करना शुरू किया था। अभिनय करने के एक साल के अंदर ही आशिम ने फिल्मो में भी डेब्यू किया था।

    आशिम गुलाटी का व्यवसायिक जीवन

    आशिम गुलाटी ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। आशिम ने पहले एक मॉडल बनने का फैसला किया था जिससे उन्हें अभिनय की दुनिया में कदम रखने का मौका मिल सके। इन्होने जैसा सोचा था उनके साथ बिलकुल वैसा ही हुआ था। एक शक्षम मॉडल बनने के बाद, आशिम गुलाटी ने 2015 में अपने अभिनय के करियर की शुरुआत कर दी थी। आशिम ने सबसे पहले स्टार प्लस के सीरियल ‘गुलमोहर ग्रैंड’ में अभिनय किया था।

    इस सीरियल में इनके किरदार का नाम ‘नील गुजराल’ था। इस सीरियल में आशिम गुलाटी के साथ मुख्य किरदारों को अकांशा सिंह और गौरव चोपड़ा ने निभाया था। इस सीरियल को स्टार प्लस पर मई 2015 से सितम्बर 2015 तक दर्शाया गया था। अगर एपिसोड की बात करे तो इस सीरियल के कुल 17 एपीसोड ही टीवी पर दर्शाए गए थे। 2016 में आशिम ने बिंदास के शो ‘ये है आशिकी’ में भी अभिनय किया था। इस शो में इन्होने ‘आयुष’ का किरदार अभिनय किया था।

    2017 में आशिम गुलाटी को सीरियल ‘दिल सम्हल जा रहा’ में देखा गया था। यह सीरियल स्टार प्लस पर दर्शाया जाता था। इस सीरियल में इनके किरदार का नाम ‘रेहान खाना’ था। आशिम गुलाटी के साथ इस सीरियल में मुख्य किरदार को संजय कपूर और स्मृति कालरा ने निभाया था। यह सीरियल स्टार प्लस पर अक्टूबर 2017 से फरवरी 2018 तक दर्शाया गया था। इस सीरियल के कुल 75 एपिसोड को टीवी पर दर्शाया गया था।

    इस सीरियल के बाद आशिम गुलाटी ने सीरियल ‘कर्ण संगिनी’ में अभिनय किया था। यह सीरियल भी स्टार प्लस पर ही दर्शाया जाता था और आशिम के किरदार का नाम इस सीरियल में ‘कर्ण’ था। इनके अलावा मुख्य किरदार को ‘तेजस्वी प्रकाश’ ने निभाया था। इस सीरियल के कुल 90 एपिसोड को टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था और अक्टूबर 2018 से फरवरी 2019 तक टीवी पर दर्शाया गया था। इस सीरियल को लोगो ने पसंद किया था। आशिम और तेजस्वी की जोड़ी को लोगो ने बहुत पसंद किया था।

    2019 में आशिम गुलाटी ने हॉटस्टार के सीरीज ‘होस्टेजेस’ में अभिनय किया था। इस सीरीज में इनके किरदार का नाम ‘अमन’ था। यह सीरीज एक ड्रामा, रहस्मय और थ्रिलर सीरीज थी। इस सीरीज में मुख्य किरदारों को रोनित रॉय, टिस्का चोपड़ा, प्रवीण डबास, आशिम गुलाटी, मोहन कपूर और अनंगशा बिस्वास ने अभिनय था। यह सीरीज हॉटस्टार पर कुल 10 एपिसोड के साथ दर्शाई गयी थी। इस सीरीज को 31 मई 2019 से दर्शाना शुरू किया गया था।

    इस सीरीज के बाद आशिम ने ‘द हॉलिडे’ में ‘अरमान सबरवाल’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल को ‘ज़ूम’ पर दर्शाया गया था। आशिम गुलाटी के फिल्मो के सफर की बात करे तो उन्होंने 2016 में फिल्मो की दुनिया में डेब्यू किया था। इस फिल्म का नाम ‘तुम बिन 2’ था। इस फिल्म में आशिम के किरदार का नाम ‘अमर’ था और इनका किरदार मुख्य किरदारों में से एक था। इनके अलावा इस फिल्म में नेहा शर्मा और आदित्य सेल ने मुख्य किरदारों को दर्शाया था। इन्होने अपनी मेहनत और लगन के साथ बहुत कम समय में ही खुदको फिल्मो में अभिनय करने के लिए तैयार कर लिया था।

    आशिम गुलाटी के द्वारा अभिनय किए गए सीरियल और उनके किरदार

    • 2015, स्टार प्लस के सीरियल ‘गुलमोहर ग्रैंड’ में ‘नील गुजराल’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2016, बिंदास के शो ‘ये है आशिकी’ में ‘आयुष’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2017 – 2018, स्टार प्लस के सीरियल ‘दिल संभल जा ज़रा’ में ‘रेहान खन्ना’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018 – 2019, स्टार प्लस के सीरियल ‘कर्ण संगिनी’ में ‘कर्ण’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, हॉटस्टार के सीरीज ‘होस्टेजेस’ में ‘अमन’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, ज़ूम के सीरियल ‘द हॉलिडे’ में ‘अरमान सबरवाल’ का किरदार अभिनय किया था।

    आशिम गुलाटी के द्वारा अभिनय किए गए फिल्म

    • 2016, हिंदी फिल्म ‘तुम बिन 2’ में ‘अमन’ का किरदार अभिनय किया था।

    आशिम गुलाटी का निजी जीवन

    आशिम गुलाटी का नाम फ़िलहाल तक किसी के साथ नहीं जुड़ा है। इनके पसंदीदा अभिनेता ‘रनबीर कपूर’ हैं। आशिम गुलाटी ने बचपन से ही अपने अभिनय को बेहतर करने के लिए खुद पर काम करना शुरू कर दिया था। आशिम गुलाटी ने सोनाक्षी सिन्हा के म्यूजिक एल्बम ‘इश्कोहॉलीक’ में भी अभिनय किया था। इस एल्बम में गाने का नाम ‘आज मूड इश्कहॉलिक है’ था।

    आशिम को कुछ ज़्यादा समय नहीं हुआ है टीवी इंडस्ट्री में अभिनय करना शुरू किए हुए, लेकिन फिर भी इन्हे लोगो ने कम समय में ही बहुत लोकप्रिय बना दिया है। अपनी पर्सनालिटी, लुक्स और बॉडी की वजह से इन्हे लड़कियों की तरफ से भी बहुत प्यार मिल रहा है। जल्द ही इनके फैंस इन्हे कुछ और बेहतर सीरियल और बड़ी फिल्मो में देखना चाहते हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *