Tue. May 7th, 2024
आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पर हुए 3 करोड़ फोल्लोवर, अपने सात साल के सफर का वीडियो किया पोस्ट

इसमें कोई दोराहे नहीं हैं कि आलिया भट्ट इस पीढ़ी की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में बहुत कम समय में कई जबरदस्त प्रदर्शन देकर ये मुकाम हासिल किया है और अब उन्होंने एक और माइलस्टोन हासिल किया है। इंस्टाग्राम पर उनके 3 करोड़ फोल्लोवर हो गए हैं और इसी का जश्न मनाने के लिए उन्होंने अपने फैंस के साथ एक वीडियो साझा किया है।

इस वीडियो में उनके 7 साल के सफर की कुछ झलकियां हैं जिसमे से उनके सभी मस्ती भरे लम्हो को दिखाया गया है। इस वीडियो को देखकर आपको भी समझ आएगा कि आलिया ने इतने सालो में अपने ऊपर वाकई बहुत ज्यादा काम किया है। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा-“ये अब तक बहुत ही अद्भुत सफर रहा है। मगर मगर ये केवल शुरुआत है।”

https://www.instagram.com/p/Bvf2xHuD-RF/?utm_source=ig_web_copy_link

आलिया ने मात्र 19 साल की उम्र में 2011 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ से डेब्यू किया था। उनके प्रदर्शन को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। मगर फिर जब वह इम्तियाज़ अली की फिल्म ‘हाईवे’ में नज़र आई तो उन्होंने लोगों के मन में अपने लिए विचार ही बदल दिए। उनके काम को बहुत प्यार और सम्मान मिला और फिर उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में काम किया।

उनकी फिल्मों की सूची में ‘उड़ता पंजाब’, ‘डियर ज़िन्दगी’, ‘राज़ी’, ‘गली बॉय’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’,  2 स्टेट्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

https://www.instagram.com/p/BvONlQmHnGg/?utm_source=ig_web_copy_link

और उनकी आने वाली फिल्में भी कुछ कम कमाल नहीं हैं। अगले महीने 17 अप्रैल को अभिषेक वर्मन निर्देशित फिल्म ‘कलंक’ रिलीज़ हो रही है जिसमे उनके साथ वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिका में नज़र आएंगे।

https://www.instagram.com/p/BvJAByuHFap/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके बाद, वह क्रिसमस पर अयान मुख़र्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के साथ आ रही हैं। इस साइंस-फिक्शन फिल्म में, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

https://www.instagram.com/p/Bup5Ssvnh2B/?utm_source=ig_web_copy_link

उन्होंने करण जौहर की ‘तख़्त’, महेश भट्ट की ‘सड़क 2’, एसएस राजामौली की ‘RRR’ और संजय लीला भंसाली की ‘इंशाल्लाह’ भी साइन कर ली है।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *