Thu. Apr 25th, 2024

    महाराष्ट्र  के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को मुंबई की आरे कॉलोनी में सड़क को पक्का करने का काम शुरू किया। शिवसेना नेता ने ट्विटर पर कहा कि यह सड़क जानवरों के लिए सुरक्षित मार्ग बने इसके लिए 7.5 किलोमीटर की दूरी पर 15 पुलियों का निर्माण किया जायेगा। साथ ही यह भी खासा ध्यान रखा जा रहा है कि एक भी पेड़ को भी  नुक़सान ना पहुंचाया जाए।  

    “आरे कॉलोनी में सड़क को पक्का करने का काम शुरू किया गया। यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि यह सड़क जानवरों के लिए सुरक्षित मार्ग के लिए 7.5 किमी की दूरी पर 15 पुलियों के साथ बनाई जाएगी। साथ ही, एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। मैं वास्तव में विधायक रविंद्र वायकर जी को ऐसा करने के लिए धन्यवाद” ,उन्होंने ट्वीट किया।

    मंत्री ने शनिवार को मुंबई के कांदिवली इलाके में चारकोप झील परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों की भी शुरुआत किया। शिवसेना शासित बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की सामरिक शहरीकरण के पहल के तहत, उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए मनोरंजन स्थल बनाने के लिए खुली जगहों को फिर से तैयार किया जा रहा है।

    उन्होंने ट्वीट किया, “आज कांदिवली में चारकोप झील परिसर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया। हमारी सामरिक शहरीकरण पहल के तहत, हम नागरिकों के लिए मनोरंजन स्थल बनाने के लिए खुली जगहों को फिर से तैयार कर रहे हैं। मैं इस पहल की दिशा में लगातार प्रयासों के लिए पार्षद संध्या विपुल दोशी जी को धन्यवाद देता हूं।”

    वर्ली विधायक ने शनिवार को बोरीवली में नवनिर्मित और उन्नत फिश पार्क का भी उद्घाटन किया।

    उन्होंने ट्वीट किया, “म्हाडा के अध्यक्ष विनोद घोसालकर जी, विधायक प्रकाश सुर्वे और पोटनीस विलास जी के साथ बोरीवली में नए नवीनीकृत और उन्नत फिश पार्क का उद्घाटन किया। पार्षद तेजस्वी घोसालकर जी का अद्भुत प्रयास परिवारों के आनंद के लिए एक मजेदार आकर्षण बनाने के लिए!”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *