Fri. Mar 29th, 2024
    बधाई हो

    आयुष्मान खुराना की “बधाई हो” रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड तोड़े जा रही है। ये फिल्म 6 हफ्तों से सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म ने पहले आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान’ को हराया था और अब इसने देश की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, “बधाई हो” ने अपने छठे वीकेंड पर 3.95 करोड़ कमा लिए हैं जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। ये रिकॉर्ड इससे पहले ‘बाहुबली 2:द कन्क्लूजन’ के पास था जिसने 3.35 करोड़ कमाए थे।

    “बधाई हो” ने अबतक 132.35 करोड़ कमा लिए हैं। ये इस साल की छठी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म हैं। इसने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

    इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ साथ, सान्या मलहोत्रा, सुरेखा सिकरी, नीना गुप्ता और गजराव राव भी थे। इस फिल्म में आयुष्मान की माँ बनी नीना गुप्ता को गर्भवती दिखाया गया है।

    इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। इस फिल्म को जितनी सफलता बॉक्स ऑफिस पे मिली है उतना ही प्यार उसे दर्शक और फिल्म समीक्षकों से भी मिला है।

    ये फिल्म अर्जुन कपूर और परिणीती चोपड़ा की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के साथ दशहरा के मौके पे रिलीज हुई थी। मगर उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लम्बे समय के लिए नहीं टिक पाई।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *