Fri. Apr 19th, 2024
    आयकर सेतु

    देश के आयकर विभाग ने आपकी टैक्स से जुडी सारी समस्याओं का एक हल निकाल लिया है। विभाग ने आयकर सेतु नाम का एक ऐप बनाया है जिसमे आप टैक्स जमा करने से लेकर सभी टैक्स से जुडी जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल से पता कर सकते हैं। यह ऐप मोबाइल के साथ साथ कंप्यूटर के लिए भी लांच कर दिया है।

    • आयकर सेतु से आप क्या क्या कर सकते हैं?
    • इनकम टैक्स से जुडी कोई भी समस्या पूछ सकते हैं।
    • आपके समीप टैक्स ऑफिस की जानकारी पता कर सकते हैं।
    • पता कर सकते हैं कि कितना टैक्स देना है?
    • पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    • टीडीएस जमा कर सकते हैं।
    • विशेषज्ञों से लाइव बात कर सकते हैं।
    • एक गेम के जरिये टैक्स से जुडी सारी जानकारी ले सकते हैं।

    इस ऐप को वित्त मंत्री अरुण जैटली जी ने उद्घाटित किया था। उद्घाटन समारोह में जेटली ने तकनीक पर जोर देते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस ऐप को इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोग टैक्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इससे टैक्स चोरी आदि जुर्म कम हो जाएंगे।

    आयकर सेतु ऐप कैसे डाउनलोड करें?

    इस ऐप को आप तीन तरीकों से डाउनलोड का सकते हैं।

    • सबसे पहले आप +91 – 7306 52 52 52 पर मिस कॉल दे सकते हैं। इसके बाद आपको एक लिंक मिलेगा जिसपर जाकर आप ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
    • इसके अलावा आप एंड्राइड मोबाइल में प्ले स्टोर में जाकर आयकर सेतु टाइप कर सकते हैं। इससे आप एक क्लिक से यह ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
    • आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर आपको एक क्यूआर कोड मिलेगा जिसको स्कैन करके भी आप यह ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।