Fri. Apr 19th, 2024
    आप अरविन्द केजरीवाल

    दिल्लीवासियों को संपूर्ण सुरक्षा देने का दम भरने वाली आम आदमी पार्टी अपनी ही सुरक्षा करने में असमर्थ नजर आ रही है। शाशन और प्रशाशन दोनों का डर किस तरह से चोरो के दिल से गायब है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद, आम आदमी पार्टी सरकार का ऑफिस भी अब सुरक्षित नहीं रहा है।

    चोरो के होंसले इतने बुलंद है कि वो पार्टी ऑफिस के समान पर से भी हाथ साफ़ करने में कोई संकोच नहीं कर रहे। जी हां अब एक नए मामले में पता लगा है कि, एक चोर ने कार्यालय का शमियाना चुरा लिया है। इस घटना को अंजाम शनिवार तड़के 4 :30 के आसपास दिया गया है। वैसे आपको बता दे कि इस चोर की पहचान हो चुकी है।

    इस चोर का नाम मोहम्मद काजिम है जिसकी उम्र 58 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने अपने बयान में बताया कि इस व्यक्ति ने शुक्रवार को इस घटना को अंजाम दिया था। फ़िलहाल पुलिस के पास कोई विशेष सबूत तो नहीं है। लेकिन शिकयतकर्ता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

    आपको बता दे कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा। लेकिन आरोपी की शारारिक बनावट सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आदमी से मेल खाती है। उल्लेखनीय है की आम आदमी पार्टी से जीडी ये चोरी की कोई पहली घटना नहीं है। इस से पहले भी कई बार चोरो ने निसंकोच इस पार्टी पर हाथ साफ़ किए है।

    2016 में मनीष सिसोदिया के ऑफिस से तो चोरो ने बड़े वारदात को अंजाम देते हुए कंप्यूटर तथा जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया था। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीले रंग की वैगन-आर कार भी सुरक्षित नहीं रह पायी।

    उसे भी चोरी कर लिया गया था। जिसे बाद में पुलिस ने गाजियाबाद से बरामद किया था। अब ऐसे में सवाल उठता है कि जो पार्टी अपनी ही रक्षा नहीं कर पा रही वो दिल्ली की रक्षा करने में क्या समर्थ है?